शिक्षा मंत्री निशंक ने सभी राज्यों से की अपील-बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी राज्यों से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है। शिक्षा मंत्री ने सभी राज्यों से कहा है कि वो अपने यहां हुई बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरू करें। शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को राज्यों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करने के लिए भी कहा है।
Union HRD Minister Ramesh Pokhriyal appealed to all the States to start the process of evaluation of answer sheets of Board exams and facilitate Central Board of Secondary Education (CBSE) to evaluate answer sheets of the students in their respective States. #COVID19 pic.twitter.com/neGfv4JpTu
— ANI (@ANI) April 28, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षा मंत्री का कहना था कि बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के फौरन बाद कराई जाएंगी। उन्होंने यह बात सोमवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ ऑनलाइन चर्चा के दौरान कही थी। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह भी दी थी। उनका कहना था कि विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान मिलने वाले वक्त का सदुपयोग करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X