फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPTET 2023 application form last date today at hpbose.org, exam starts from November 26

HPTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के आज तक करें आवेदन, परीक्षा 26 नवंबर को

Mon, 30 Oct 2023 08:54 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 08:54 AM IST
सार

HPTET 2023: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो आज बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आज तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
HPTET 2023 application form last date today at hpbose.org, exam starts from November 26
HP TET 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HPTET 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2023) पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के एचपी टीईटी 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार आज तक अपना आवेदन पत्र सबमिट करने में विफल रहेंगे, उन्हें 300 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करके 31 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच पंजीकरण करने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा 26, 27 नवंबर और 3, 9 दिसंबर, 2023 परीक्षा को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

पेपर पैटर्न

एचपी टीईटी प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न होंगे जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय मिलेगा। न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने वालों को योग्य माना जाएगा। 

परीक्षा आठ श्रेणियों - टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी एनएम, टीजीटी मेडिकल, जेबीटी, शास्त्री, भाषा शिक्षक, पंजाबी और उर्दू के लिए आयोजित की जाएगी।

इस बात का रखें विशेष ख्याल

आवेदकों को दिया गया है कि वे कक्षा 10 के प्रमाण पत्र के अनुसार ही अपना नाम, पिता और माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें। सुधार विंडो 3 से 6 नवंबर तक सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन

आयु सीमा

पात्रता मानदंड के अनुसार, एचपी टीईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है। उम्मीदवार इस बात का विशेष ख्याल रखें कि मांगे गए दस्तावेजों को निर्दिष्ट प्रारूप और आकार में ही अपलोड करें, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें पंजीकरण

  • HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाएं।
  • उम्मीदवारों को 12 अंकों का आधार नंबर टाइप करना होगा।
  • अब उन विषयों का चयन करें जिनकी परीक्षा आप देना चाहते हैं।
  • टीईटी के लिए प्रासंगिक विषय के लिए आवश्यक योग्यता का चयन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण जोड़ें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed