HP Board 12th Result: विज्ञान वर्ग में लड़कों से आगे रहीं लड़कियां; टॉप 10 में शामिल आठ बेटियां
HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। यहां देखें विज्ञान वर्ग के टॉप 10 के नाम...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 29 अप्रैल, 2024 को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 73.76% रहा है। 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 63,092 छात्र पास हुए हैं। तीन संकाय में 41 टॉपर है, इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।
ये हैं ओवरऑल टॉपर
विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। ये लड़कियां ओवरऑल टॉपर हैं। यहां हम आपको विज्ञान वर्ग के टॉप-10 विद्यार्थियों के बारे में बताया है। इस बार एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं में छठी रैंक तक 10 विद्यार्थी शामिल हैं।
| रैंक | नाम | प्रतिशत | जिला |
| 1 | कामाक्षी शर्मा | 98.80 | कांगड़ा |
| 1 | छाया चौहान | 98.80 | कुल्लू |
| 2 | श्रुति शर्मा | 98.40 | हमीरपुर |
| 3 | एंजल | 98.20 | बिलासपुर |
| 3 | पीयूष ठाकुर | 98.20 | हमीरपुर |
| 4 | पलक ठाकुर | 98.00 | मंडी |
| 4 | अर्पिता राणा | 98.00 | ऊना |
| 5 | ध्रुव शर्मा | 97.80 | ऊना |
| 5 | अरुही संभर | 97.80 | चंबा |
| 6 | अधरिजा गौतम | 97.60 | चंबा |
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
- यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नं या मांगी गई अन्य डिटेल्स जमा करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- रिजल्ट जांचे और इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
छात्र यहां क्लिक करके अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जायेगा। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक कॉपी डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X