HPBOSE 10th Result: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म 1 परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
HPBOSE Class 10th Term 1 Result Declared : उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम अब हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, और वेबसाइट पर जाकर और होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर HPBOSE कक्षा 10वीं की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे hpbose.org पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की टर्म-1 की परीक्षा 20 नवंबर से 03 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी।
राज्य के लगभग 90,000 छात्र इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम अब हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, और वेबसाइट पर जाकर और होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं टर्म-1 परीक्षाओं को परिणाम घोषित किया गया था।
सीआईएससीई और सीबीएसई की तर्ज पर हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन सीआईएससीई की सेमेस्टर और सीबीएसई की टर्म आधारित परीक्षा पद्धति के अनुसार ही किया गया था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षा 2022 को सेमेस्टर प्रारूप में आयोजित किया और कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के पहली टर्म के परीक्षा परिणाम 10 फरवरी, 2022 को जारी कर दिए हैं। जिन परीक्षार्थियों ने एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं टर्म-1 परीक्षा में भाग लिया था, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का अनुसरण करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
HPBOSE कक्षा 10वीं टर्म-1 परीक्षा परिणाम देखने के आसान चरण
- चरण 1: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर, एचपीबीओएसई बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: अब आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- चरण 4: इस पेज पर अपने रोल नंबर, क्लास और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- चरण 5: आपका एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म-1 परीक्षा 2022 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X