फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE, CGBSE, TBSE Class 10 board exam 2024 from tomorrow; Check exam schedule and guidlines

Board Exam 2024: हरियाणा, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में कल से शुरू होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा; देखें गाइडलाइंस

Fri, 01 Mar 2024 03:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 03:31 PM IST
सार

Class 10th Bord Exam 2024: कल से तीन राज्य हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जो भी छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे दिशा-निर्देश अच्छे से समझ लें।

विज्ञापन
HPBOSE, CGBSE, TBSE Class 10 board exam 2024 from tomorrow; Check exam schedule and guidlines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

Class 10th Bord Exam 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला (HPBOSE), त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) और छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) कल, 02 मार्च से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन शुरू करेंगे। छत्तीसगढ़ और हरियाणा में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी, जबकि त्रिपुरा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा दोपहर की पाली में होगी।

विज्ञापन

HPBOSE Class 10th Exam Date 2024: कब तक चलेंगी परीक्षाएं 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला, अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च, से 21 मार्च, तक आयोजित करेगा। परीक्षा सुबह 8:45 बजे शुरू होगी और दोपहर को समाप्त होगी। छात्र अपनी पहली परीक्षा गणित विषय में देंगे, उसके बाद 5 मार्च, को सामाजिक विज्ञान का देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

TBSE Madhyamik Class 10 Exam Date 2024: त्रिपुरा बोर्ड एग्जाम

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, माध्यमिक परीक्षा कल, 2 मार्च, से अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगी और 23 मार्च, को समाप्त होगी। टीबीएसई माध्यमिक की अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से 3:15 बजे तक शुरू होंगी। छात्र अपनी पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय में देंगे।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

  • परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • अपना एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ जरूर साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा हॉल में अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लेकर जाएं।
  • सभी छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और उनका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed