HPBOSE Result 2023: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अमर उजाला पर सबसे पहले, जानें कब-कैसे करना है चेक?
HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार 19 मई को HPBOSE कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किया जाएगा! जो छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे घोषित होने के बाद सबसे पहले अपना परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट Results.Amarujala.Com पर देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE 12th Result 2023 Tomorrow!: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार 19 मई को HPBOSE कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किया जाएगा! जो छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे घोषित होने के बाद सबसे पहले अपना परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट Results.Amarujala.Com और आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकेंगे। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 1,03,932 के करीब विद्यार्थियों ने बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं दी थीं। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था, जबकि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अप्रैल माह के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था।
HPBOSE 10th 12th Result: यहां मिलेगा सबसे पहले अपडेट
बोर्ड राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एचपीबीओएसई पर नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और Results.Amarujala.Com देखते रहें या अमर उजाला amarujala.com पढ़ते रहें। तारीख और समय की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इसकी जानकारी भी यहां साझा की जाएगी। सभी विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
HPBOSE Result: तीनों संकाय का परिणाम साथ
उम्मीदवार ध्यान दें कि रिजल्ट तीनों संकाय- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा। एक बार 12वीं कक्षा के परिणाम आने के बाद छात्रों को अपना HPBOSE कक्षा 12वीं हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
HPBOSE 10th 12th कब हुई थीं परीक्षाएं?
HPBOSE ने 10 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जो योग्य नहीं होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। परिणाम आने के बाद इसका विवरण साझा किया जाता है।
HPBOSE 10th-12th Result: परिणाम ऐसे कर सकेंगे चेक
-
उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Results.Amarujala.Com पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध हिमाचल बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें। -
रिजल्ट की एक नई विंडो खुलेगी, जहां छात्रों को अपनी कक्षा, रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा। -
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा। -
छात्र इसे डाउनलोड कर लें और वे भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

कमेंट
कमेंट X