फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 12th Result 2022 will soon Released at hpbose.org know how to check it here sarkari result

HPBOSE 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

Wed, 25 May 2022 08:50 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 25 May 2022 08:50 AM IST
सार

HPBOSE 12th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में कक्षा बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया था।

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2022 will soon Released at hpbose.org know how to check it here sarkari result
HPBOSE 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPBOSE 12th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) राज्य में कक्षा बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी करने वाला है। परीक्षा के बाद से ही बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही इन छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार 12वीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2022: दोनों ही टर्म का आंकलन होगा
HPBOSE 12वीं का रिजल्ट टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों की ओर से किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार करेगा। जानकारी के मताबिक बोर्ड ने छात्रों की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। इसके बाद मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से अब तक 12वीं के परिणाम को जारी करने के लिए किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि बारहवीं कक्षा के परिणाम जून महीने के दूसरे हफ्ते तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके कुछ दिनों बाद दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बारे में HPBOSE अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जारी करेगा। छात्र इस पर विजिट करते रहें।  

विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में कक्षा बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। वहीं, दसवीं कक्षा की परीक्षा 23 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक ली गई थी। 

HPBOSE 12th Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक करें।

  • सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed