बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Himachal Pradesh Board of School Education Dharmshala   ›   HP Board 10th Result 2025 Declared
university

Himachal Pradesh Board of School Education Dharmshala

HPBOSE Class 10th Result 2025 Declared

ROLL NO

HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 10वीं के नतीजे मई 2025 (संभावित) में जारी करेगा। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी छात्र 2025 में आयोजित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।
छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट में छात्र का नाम और रोल नंबर, विषय, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक जैसे आवश्यक विवरण होते हैं। जो छात्र 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी।


HPBOSE Result 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा


डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और मार्च के अंत तक समाप्त हो गईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं।

HPBOSE 10th Result 2025: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया


जो छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों बाद छात्र री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है, तो मार्कशीट को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। हालांकि, यदि री-चेकिंग के बाद अंकों में कमी होती है, तो पहले प्राप्त अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

HPBOSE 10th Supplementary: सप्लीमेंट्री रिजल्ट


जो छात्र अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे पूरक परीक्षाओं के लिए उपस्थित होते हैं। पूरक परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं। 2023-24 सत्र के लिए, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 1 जुलाई से 8 जुलाई, 2024 तक सुधार परीक्षाएं आयोजित कीं। बोर्ड ने 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम 23 अगस्त, 2024 को घोषित किए थे।

HPBOSE Result 2025 Overview: एचपी बोर्ड अवलोकन

 
विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
परीक्षा का नाम एचपीबीओएसई वार्षिक परीक्षा
10वीं परीक्षा तिथि 4 मार्च से 24 मार्च 2025 तक
परिणाम तिथि मई 2025 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org
परिणाम चेक करने की वेबसाइट amarujala.com/results
 

पिछले वर्ष के आंकड़े


पिछले वर्ष हिमाचल बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा में 91,622 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 67,988 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वहीं, 12,613 विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया था। कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखे गए छात्रों की संख्या 10,474 थी। पिछले वर्ष बोर्ड ने 7 मई को 10वीं का परिणाम जारी किया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.61% रहा था। पिछले वर्षों में परिणाम जारी होने की तारीख नीचे देखें:
वर्ष कक्षा 10वीं परिणाम तिथि
2024 7 मई, 2024
2023 25 मई, 2023
2022 29 जून, 2022
 

HPBOSE Result Pass Percentage: पिछले वर्षों में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत


पिछले वर्षों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कब कितना रहा परिणाम
वर्ष पास प्रतिशत (%)
2021 99.7
2022 87.5
2023 89.7
2024 74.6


HPBOSE Result 2025 Download: रिजल्ट देखने का तरीका

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसमें से अपना बोर्ड यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड चुनें।
  • कक्षा 10वीं के छात्र 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।


HPBOSE Result 2025 FAQ's: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मई 2025 में जारी किया जाएगा।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं।

रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?
हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट - amarujala.com/results के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एप में पढ़ें

Followed