HPBOSE 10th Result 2024: अंको से नहीं हैं संतुष्ट, तो कराएं कॉपी का पुनर्मूल्यांकन; यहां जानें शुल्क और तरीका
HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। ऐसे में जो छात्र किसी विषय में प्राप्त अंक से संतुष्ट नहीं है, तो वे अपनी कॉपी को रीचेक/ पुनर्मूल्यांकन करवा सकते हैं।
एचपी बोर्ड 10वीं के छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि विवरण भी साझा कर दिए हैं। जो छात्र हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।
जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कौन कर सकता है पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन?
हिमाचल बोर्ड परिणाम की घोषणा के कुछ दिन बाद, बोर्ड उन छात्रों की पुन: जांच/ पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करता है जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है और बोर्ड द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराना चाहते हैं, उन्हें पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा, छात्रों को ध्यान देना होगा कि पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक घट भी सकते हैं और बोर्ड द्वारा घटे हुए अंकों पर किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
22 मई तक पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए करें आवेदन
बोर्ड ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी सम्बन्धित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन कर सकते हैं इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय की दर से दिनांक 22/05/2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
कितने अंक वाले पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन?
पुनर्मूल्यांकन के आवेदन करने के लिए सम्बन्धित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। केवल ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क सहित प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। ऑफलाइन यान बिना शुल्क के प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X