फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 10th Result 2024: HP Board class 10th results will be released today, how will you be able to check the

HPBOSE 10th Result 2024: आज जारी होंगे एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम, कैस कर पाएंगे रिजल्ट चेक? यहां पढ़ें

Tue, 07 May 2024 07:45 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Tue, 07 May 2024 07:45 AM IST
सार

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम चेक कर पाएंगे। 

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2024: HP Board class 10th results will be released today, how will you be able to check the
HPBOSE 10th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

 
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड आज सुबह 10 बजे के आसपास रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। 

रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही नतीजों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान हाईस्कूल के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि विवरण भी साझा किए जाएंगे। आपको बता दें कि इस वर्ष बोर्ड ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन

HP Board 10th Result 2024: उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक चाहिए 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर मिनिमम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आपको बता दें कि बोर्ड ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों को उनकी मार्कशीट उनके स्कूल द्वारा प्रदान की जाएगी। 

HP Board 10th Result 2024: स्कोर कार्ड में इन विवरणों को करें चेक

एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं के स्कोर कार्ड में छात्र विषय-वार अंक, एचपीबीओएसई 10वीं परीक्षा में प्राप्त अंक जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल किए जाएंगे। एचपी बोर्ड परिणाम 2024 में किसी भी त्रुटि के मामले में छात्र स्कूल से संपर्क करने के बाद ठीक करवा सकते हैं। 


HP Board 10th Result 2024: कैसे कर पाएंगे अपने परिणाम चेक ?

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed