HPBOSE 10th Result 2024: एक या दो विषयों में फेल छात्र न हों परेशान; दोबारा मिलेगा पास होने का मौका
HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास हुए छात्र खुश दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर एक या दो विषयों मे फेल हुए छात्र मायूस दिख रहे हैं। ऐसे छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं, वे नीचे बताए कुछ टिप्स की मदद से पास ही नहीं अच्छे अंको के साथ पास हो सकते हैं।
एचपी बोर्ड 10वीं के छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।
विस्तार
कितने अंक वाले होंगे पास?
हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते है। जो पास नहीं होते उन्हें हिमाचल बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। इसके लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट बाद में जारी करता है। छात्र निराश न हों, अगर एक या दो विषय में 33 से एक दो नंबर कम हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
कौन दे सकता है कंपार्टमेंटल परीक्षा?
कंपार्टमेंटल परीक्षा एक छात्र के लिए उस विषय में परीक्षा देने का एक अवसर है जिसमें वे असफल रहे हैं , और यदि वे उत्तीर्ण होते हैं, तो उन्हें कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा।
कब आएगा ओरिजनल मार्कशीट
हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। छात्र अगले महीने यानी जून में अपने स्कूलों से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
HPBOSE 10th Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
- यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
- सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X