फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP TET 2023 answer key released at hpbose.org for 8 TGT categories, link here to download

HP TET 2023: आठ टीजीटी श्रेणियों के लिए एचपी टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति

Tue, 02 Jan 2024 12:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 12:12 PM IST
सार

HP TET 2023 Answer Key: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आठ श्रेणियों के लिए एचपीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के तरीके जान सकते हैं।

विज्ञापन
HP TET 2023 answer key released at hpbose.org for 8 TGT categories, link here to download
HP TET 2023 Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

HP TET 2023 Answer Key: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने नॉन-मेडिकल, मेडिकल, आर्ट्स, एलटी, पंजाबी, उर्दू, शास्त्री और जेबीटी पद के लिए आयोजित एचपीटीईटी की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर HPTET उत्तर कुंजी 2023 का लिंक होस्ट किया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति

बोर्ड ने कहा कि यदि उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी के खिलाफ कोई आपत्ति है, तो वे उसे 07 जनवरी, 2024 तक उठा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने कि लिए आपको संबंधित साक्ष्य डेटा के साथ शिकायतें hpbosesopapaersetting.43@gmail.com पर मेल करनी होंगी, उम्मीदवार बोर्ड के कार्यालय में शिकायतों की हार्ड कॉपी भी जमा कर सकते हैं। आपत्तियां डाक के माध्यम से बोर्ड के कार्यालय में भी भेजी जा सकती हैं।

एचपीटीईटी उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई शिकायतों की समीक्षा एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा की जाएगी, जिसके बाद एचपीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2023 जारी की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि अंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

HPBOSE ने आठ श्रेणियों - टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन-मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, जेबीटी, शास्त्री, भाषा शिक्षक, पंजाबी और उर्दू के लिए 26 नवंबर, 27 नवंबर, 3 और 9 दिसंबर, 2023 के अंतिम सप्ताह में एचपी टीईटी 2023 परीक्षा आयोजित की थी।

एचपी टीईटी प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न थे, जिन्हेंअभ्यर्थियों को 150 मिनट में करना था। एचपी टीईटी 2023 में न्यूनतम 60% अंक हासिल करने वालों को योग्य माना जाएगा। हालांकि, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed