HP TET 2023: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 26 को होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड
HP TET 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने नवंबर में होनी वाली हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HP TET Admit Card 2023 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इनकी मदद से होगा डाउनलोड
एचपी टीईटी हॉल टिकट तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
एचपी टीईटी परीक्षा 26 नवंबर, 2023 से आयोजित होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 45,000 उम्मीदवारों ने एचपी टीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। परीक्षा का कार्यक्रम निम्न प्रकार है -
- जेबीटी टीईटी - 26 नवंबर
- शास्त्री टीईटी - 26 नवंबर
- टीजीटी नॉन मेडिकल - 27 नवंबर
- भाषा शिक्षक - 27 नवंबर
- टीजीटी आर्ट्स - 3 दिसंबर
- टीजीटी मेडिकल - 3 दिसंबर
- पंजाबी टीईटी - 9 दिसंबर
- उर्दू टीईटी - 9 दिसंबर
महत्वपूर्ण दस्तावेज
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा टीजीटी, भाषा शिक्षक और अन्य पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। एचपी टीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
ध्यान रहे!
अगर उम्मीदवार अपना एचपी टीईटी प्रवेश पत्र 2023 प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए ध्यानपूर्वक नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें।
ऐसे करें डाउनलोड
एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद एचपीटीईटी एडमिट कार्ड के लिए सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एचपी टीईटी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X