{"_id":"66d16ff30fbcccf39f04ee74","slug":"hp-neet-ug-counselling-2024-provisional-seat-allotment-out-at-amruhp-ac-in-check-more-details-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP NEET UG 2024: एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए अनंतिम सीट आवंटन जारी, अब इन दस्तावेजों को रखें तैयार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HP NEET UG 2024: एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए अनंतिम सीट आवंटन जारी, अब इन दस्तावेजों को रखें तैयार
Fri, 30 Aug 2024 12:38 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:38 PM IST
सार
HP NEET UG Counselling 2024: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश ने एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर के लिए अनंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
HP NEET UG Counselling 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HP NEET UG Counselling 2024: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश ने एचपी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2024 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- amruhp.ac.in. पर जाकर प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 देख सकते
विज्ञापन
एचपी नीट 2024 अनंतिम सीट आवंटन सूची में छात्र का नाम, संस्थान का नाम, योग्यता संख्या, आवेदन संख्या, डिग्री, आवंटन कोटा और आवंटन श्रेणी शामिल है।
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 सीट आवंटन परिणाम हिमाचल प्रदेश में राज्य-कोटा एमबीबीएस और बीडीएस सीटों में से 85% पर प्रवेश के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 3 सितंबर से आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एचपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, रिपोर्ट किए गए कॉलेज में शामिल होने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है।
विज्ञापन
राउंड- 2 के लिए इस दिन से करें आवेदन
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड-2 की रिक्ति की घोषणा 6 सितंबर को की जाएगी। हिमाचल प्रदेश नीट यूजी राउंड-2 के लिए नए काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म 7 सितंबर को आएंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 सितंबर है।
उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड-2 की रिक्ति की घोषणा 6 सितंबर को की जाएगी। हिमाचल प्रदेश नीट यूजी राउंड-2 के लिए नए काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म 7 सितंबर को आएंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 सितंबर है।
उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
- नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- कक्षा 10वीं और 12वीं पास का प्रमाण पत्र
- नीट यूजी 2024 रैंक कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि)
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- चिकित्सा प्रमाण पत्र (यदि संस्थान द्वारा आवश्यक हो)
- बैंक खाता विवरण और शुल्क भुगतान रसीद
कमेंट
कमेंट X