फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   how to start a business know about steps and ideas also

कॉलेज में पढ़ते हुए भी शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस, अपनाएं ये तरीके

Sat, 20 Jul 2019 11:40 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 20 Jul 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
how to start a business know about steps and ideas also

समय बदल गया है। हर कोई अपनी नौकरी छोड़ बिजनेस शुरू करना चाहता है। बढ़ते स्टार्टअप, अनेकों खुलती कंपनिया, बिजनेस के नए-नए आइडिया और सस्ते होते लोंस के कारण युवा बिजनेस की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। सभी चाहते हैं कि वह अपनी खुद की कंपनी खोलें। लेकिन काफी लोगों को यह लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों या करोड़ों रुपयों की जरूरत पड़ती है। ये महज एक गलतफहमी है। आप 50,000 रुपयों में भी एक बढ़िया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, बस जरूरत है आइडिया की। साथ ही आपको जरूरी चरणों की भी जानकारी होनी चाहिए, जिसके जरिए आप अपना खुद का बिजनेस बड़ी आसानी से कोल पाएंगे। अगली स्लाइड में पढ़ते हैं इन चरणों के बारे में...

विज्ञापन

ऐसे शुरू करें अपना बिजनेस

  • बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले एक बेहतर योजना बनाना जरूरी है। इसलिए पहले ही आइडिया सोच कर रखें।
  • बिना प्लानिंग के साथ बिजनेस खोलेंगे तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • अपनी खुद की कंपनी या बिजनेज शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
  • कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले मार्केट का हाल जान लें। इसके लिए रिसर्च वर्क की जरूरत पड़ेगी।
  • यह प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है इसलिए ज्यादा समय भी नहीं लगता है। बता दें कि रजिस्ट्रेशन के लिए एक से दो हफ्ते का समय लग सकता है।
  • आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 
  • बिजनेज का रजिस्ट्रेशन कराते समय निम्न डॉक्यूमेंटस् (पहचान पत्र, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, आइडेंटी कार्ड, वोटर आईडी, आदि) की जरूरत पड़ती है।
  • रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आपको फॉर्म आईएनसी-29  ( यह फॉर्म मंत्रालय द्वारा जारी हुआ है। 6 पेज के इस फॉर्म में कई भाग हैं। बड़ी सावधानी और आसानी से इसे भरा जाता है) भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के ऑफिस में जमा कराना जरूरी होता है। 
  • डॉक्यूमेंट्स को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान ही सबमिट कर देना चाहिए। किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम 2 या उससे अधिक लोग हो सकते हैं।
  • अपने बिजनेस का नाम सबसे अलग और आकर्षित होना चाहिए।
  • जब आपका बिजनेस खुल जाए, उसके बाद भी लगभग एक साल तक समय-समय पर रजिस्ट्रेशन कार्यालय से संपर्क रखें।
  • यदि कोई जरूरी बदलाव हो तो आप उससे अवगत रहें।

अगली स्लाइड में हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया, जिसकी लागत तो कम है लेकिन आमदनी है लाखों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी
घूमने-फिरने के बढ़ते शौक ने ट्रैवलिंग इंडस्ट्री में कई रोजगार पैदा किए हैं। ट्रैवल एजेंसी भी इसी का एक हिस्सा है। ग्राहक की जरूरत के हिसाब से ट्रैवल एजेंट्स टिकट से लेकर होटल बुकिंग्स, सभी करते हैं। ट्रैवल एजेंसी को शुरू करने के लिए कोई खास लागत नहीं लगती। एक बार बिजनस सेट हो जाए, उसके बाद इससे अच्छी खासी आमदनी होती है।

फिटनेस सेंटर
जिम आजकल सभी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कम लागत में फिटनेस सेंटर खोलना एक अच्छा विकल्प है। शुरूआत करने के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करने की मशीने लगाएं। जिम भले छोटा क्यों न हो, अगर मशीने अच्छी हैं तो सब आना पसंद करेंगे।

ड्राइविंग स्कूल
ड्राइविंग स्कूल शुरू करना एक बेहतरीन आयडिया है और देश में गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये बिजनेस कभी भी घाटे में नहीं रहने वाला। शहरों में तो आजकल एक भी ऐसा शख्स नहीं मिलेगा जो ड्राइविंग नहीं सीखना चाहता हो। इसके लिए आपको सिर्फ एक गाड़ी की जरुरत पड़ती है जो कि आप सेकेंड हैंड भी खरीद सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक कुछ ड्राइविंग स्कूल चलाने वाले लोग एक दिन में 8 से 10 हजार रुपए तक कमा लेते हैं। इसके लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव होना जरूरी है या फिर आप किसी दूसरे आदमी से भी क्लासेज दिलवा सकते हैं।

पुरानी कारों की डीलरशिप के साथ बिजनेस
भारत में कारों का बिजनेस खूब बढ़ रहा है ऐसे में नई कारों की डीलरशिप के साथ-साथ सेकंड हैंड कारों का बाजार भी डिमांड में है। आप पुरानी कारों की डीलरशिप लेकर कमिशन के आधार पर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। डीलरशिप के अलावा भी एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं। 2-3 लाख की कार पर डीलर के 10-20 हजार रुपए तक आराम से कमाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed