इंग्लिश, मैथ्स व सामान्य अध्ययन में कैसे पाएं अच्छे अंक, यहां बताएंगे एक्सपर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अध्ययन (जीएस), इंग्लिश और मैथ्स... ये तीनों ऐसे विषय हैं जिनसे ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल पूछे जाते हैं। इन विषयों की अच्छी तैयारी के बिना प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो पाना मुश्किल है। अगर इन विषयों में आपकी तैयारी तगड़ी हो, तो आप किसी परीक्षा में आसानी से अच्छा स्कोर पा सकते हैं।
अब सवाल उठता है कि इन विषयों की तैयारी का सही तरीका क्या है? कैसे आप इनमें बेहतर स्कोर पा सकते हैं? ऐसे कई सवालों के जवाब आपको अमर उजाला द्वारा आयोजित होने वाली लाइव काउंसलिंग में मिल जाएंगे। यह काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें आप आसानी से जुड़ सकते हैं। आगे पढ़ें इस काउंसलिंग और इसके एक्सपर्ट्स के बारे में...
काउंसलिंगः यह काउंसलिंग शनिवार, 27 जुलाई को शाम 6.30 बजे से शुरू होगी। अमर उजाला के फेसबुक, यू-ट्यूब समेत सभी सोशल प्लेटफॉर्म्स पर इस काउंसलिंग सत्र की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप इसके जरिए अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं।
एक्सपर्ट्सः इस काउंसलिंग में तीनों विषयों के लिए अलग-अलग एक्सपर्ट होंगे। मैथ्स के लिए आशु पांडे, इंग्लिश के लिए विजय सिंह और सामान्य अध्ययन के लिए पवन कुमार आपके सवालों के जवाब देंगे। इन तीनों एक्सपर्ट्स को अपने-अपने क्षेत्रों में 8 से 10 साल का अनुभव है। इनके मार्गदर्शन में कई अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन, मैथ्स और इंग्लिश जैसे विषयों में अच्छे स्कोर हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। अब अमर उजाला आपको भी यह मौका दे रहा है। इस काउंसलिंग से जुड़ कर आप सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X