फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How to prepare for UPSC with job, IFS Himanshu Tyagi Shared his experience

UPSC Prepration Tips: नौकरी के साथ कैसे करें यूपीएससी की तैयारी? IFS ऑफिसर ने साझा किया अपना अनुभव, पढ़िए

Sat, 16 Dec 2023 11:04 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 11:04 AM IST
सार

UPSC Prepration Tips: IFS हिमांशु त्यागी ने नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी के अपने सफर के बारे में कुछ बातें बताई हैं, जो आपके बहुत काम आ सकती है। खासतौर ऐसे उम्मीदवार, जो नौकरी के साथ UPSC की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें ये बातें जरूर पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन
How to prepare for UPSC with job, IFS Himanshu Tyagi Shared his experience
नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी कैसे करें - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC Prepration With Job: यूपीएससी परीक्षा को पास करना कई उम्मीदवारों के लिए एक कठिन चुनौती है। ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी के लिए लोग घंटो समर्पित होकर पढ़ाई करते हैं, कोचिंग लगाते हैं और अन्य तरीकों से अपनी तैयारी को दिशा देते हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए, हाल ही में, एक भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी ने परीक्षा की तैयारी में सहायता के लिए बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

विज्ञापन

UPSC Prepration: सुबह 3.30 बजे उठकर करते थे पढ़ाई

IFS हिमांशु त्यागी ने X के जरिए यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए तैयारी के टिप्स साझा किए। उन्होंने लिखा, "मेरी यूपीएससी तैयारी और फुल टाइम नौकरी के सफर से सुनहरे सुझाव।" उन्होंने आगे पांच टिप्स दिये। उन्होंने बताया कि वह सुबह 3:30 बजे उठते थे और चार घंटे पढ़ाई करते थे। इतना ही नहीं, वो शाम को ऑफिस के बाद भी कुछ घंटे पढ़ाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किया समय का मैनेजमेंट

अपने ऑफिस आने-जाने के रास्ते में लगने वाले समय का सदुपयोग कर वह यात्रा के दौरान विडियो लेक्चर देखते थे। उन्होंने अपने मोबाइल और पर्सनल कंप्यूटर पर अध्ययन सामग्री भी रखी ताकि उन्हें मिलने वाले हर छोटे ब्रेक में रिवीजन किया जा सके। अंत में, उन्होंने कहा कि वीकेंड वाले दिन, वह 10 घंटे तक पढ़ते थे।

अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति एक से दो साल तक इस दिनचर्या का पालन करता है, तो उन्हें अपनी तैयारी पर विश्वास हो जाएगा।

यह पोस्ट 2 दिसंबर को शेयर किया गया था। पोस्ट होने के बाद से यह सवा लाख से अधिक बार देखा गया और 2,000 से अधिक लाइक्स के साथ वायरल हो गया है। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करने के लिए इस पोस्ट पर कमेंट भी किए हैं। लोगों ने इस स्ट्रेटेजी की तारीफ की और कई ने इसे साझा करने के लिए त्यागी को धन्यवाद भी बोला। यहां ट्वीट पर एक नजर डालें:

विज्ञापन

How to crack UPSC with Job: नौकरी करने वालों के लिए काम की हैं ये टिप्स

अगर आप भी यूपीएससी, एसएससी या किसी अन्य कॉम्पीटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहें हैं तो आईएफएस ऑफिसर हिमाशु त्यागी के बताए ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। यह टिप्स खासकर उन लोगों के लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं, जो तैयारी के साथ-साथ नौकरी भी कर रहे हैं। ऐसे में समय को कैसे मैनेज करना है, त्यागी की यह पोस्ट उसका बहुत अच्छा उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed