फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How to prepare for JEE/NEET in less than 2 months

इंजीनियर और डॉक्टर बनना है तो जानिए NEET और JEE के लिए कैसे करें तैयारी? परीक्षा में बचे हैं दो ही महीने

Tue, 12 May 2020 02:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 12 May 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
How to prepare for JEE/NEET in less than 2 months
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला

NEET और  JEE प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास अब सिर्फ दो ही महीने बचे हैं। NEET की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। जबकि जेईई मेन की परीक्षा 18 से 23 जुलाई के बीच संपन्न होगी। ये दोनों ही प्रवेश परीक्षाएं इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए सबसे अहम हैं। अगर आप इंजीनियर और डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो इन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के जरिए ही अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं। NEET और JEE प्रवेश परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को नगेटिव मार्किंग से बचना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक गलत जवाब आपके स्कोर को कम कर सकता है। इन दोनों ही परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराती है और इनमें पूछे जाने वाले सवाल 11वीं और 12वीं कक्षा के विषयों पर आधिरित होते हैं।  

विज्ञापन


'सफलताडॉटकॉम' के क्रैश कोर्स से करें NEET-JEE की तैयारी, दाखिले पर छूट

NEET और JEE की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 'सफलताडॉटकॉम' का क्रैश कोर्स एक सुनहरा अवसर है। 45 दिन के इस क्रैश कोर्स की शुरुआत हो चुकी है और इसमें कोटा के एक्सपर्ट फैकल्टी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन कक्षाएं दे रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान आप भी इस कोर्स में दाखिला लेकर NEET और JEE की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


खास बात है कि आज दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को 'सफलताडॉटकॉम' के इस कोर्स में शानदार छूट मिल रही है। अभ्यर्थी WEB2000 कूपन कोर्ड के जरिए इस कोर्स में दो हजार रुपये की छूट पा सकते हैं। अगर आप NEET और JEE की तैयारी के लिए इस क्रैश कोर्स में दाखिला लेते हैं तो आपको इस कोर्स की फीस सिर्फ 6,999 रुपये देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपर्ट फैकल्टी के संरक्षण में हजारों विद्यार्थी निकाल चुके हैं NEET-JEE परीक्षा

'सफलताडॉटकॉम' के क्रैश कोर्स में विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल रहा है और लाइव इंटरेक्टिव कक्षाओं के जरिए NEET और JEE प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई जा रही है। इस क्रैश कोर्स में एक्सपर्ट फैकल्टी विद्यार्थियों को स्पेशल सेशंस के जरिए पढ़ाएंगे। जूम एप के जरिए विद्यार्थियों की कक्षाएं ली जाएंगी। मॉक टेस्क के साथ ही विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते स्पेशल क्लासेस का आयोजन किया जाएगा। सबसे खास बात है कि हजारों की तादाद में JEE और NEET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इन फैकल्टी के संरक्षण में इन प्रवेश परीक्षाओं में सफलता भी पा चुके हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के पास एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन में NEET और JEE परीक्षा की तैयारी करने का सुनहरा अवसर है। 

NEET परीक्षा के  बारे में अहम जानकारी जो आपको जरूर जाननी चाहिए

NEET परीक्षा में 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाते हैं। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,वनस्पति विज्ञान और जीव विज्ञान विषय से सवाल पूछे जाते हैं। विद्यार्थी इस परीक्षा को हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही नौ अन्य भाषाओं में भी दे सकते हैं। जिनमें ऊर्दू और गुजराती भी शामिल है। यह परीक्षा तीन घंटे और कुल 720 अंकों की होती है।  इसमें 180 प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को चार नंबर मिलते हैं। जबकि गलत जवाब देने पर एक नंबर कटता है। 

  • NEET की परीक्षा 154 केंद्रों पर होगी और 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा को देंगे। 
  • 1632 कॉलेजों में इस प्रवेश परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों को मेडिकल कोर्स में दाखिला मिलेगा। 
  • इस परीक्षा को देने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 17 साल और अधिकतम उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए। 
  • NEET में सफलता के लिए जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 50 फीसदी नंबर चाहिए होते हैं।
  • पीडब्ल्यू कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी एवं एससी/एसटी/ओबीसी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 40 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है।
  • नीट की परीक्षा में जीव विज्ञान से 90 प्रश्न, भौतिक विज्ञान से 45 प्रश्न और रसायन विज्ञान से 45 प्रश्न पूछे जाते हैं। 
  • इस परीक्षा के सभी खंडों में भौतिकी खंड को सबसे ज्यादा कठिन माना जाता है। 
  • इसमें 180 अंक के कुल 45 प्रश्न पूछे जाते हैं। 
  • ये प्रश्न इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, मैकेनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के होते हैं। विद्यार्थियों को NEET में सफलता के लिए गहराई से पढ़ने के साथ ही टाइम मैनेटमेंट का हुनर आना भी जरूरी है।

जाने-माने कॉलेज जहां NEET में सफलता के बाद अभ्यर्थी ले सकते हैं दाखिला 

  • क्रिश्चन मेडिकल कॉलेज
  • संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
  • कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज
  • जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च
  • किंग्स जोर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • श्री रामचन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च
  • जामिया हमदर्द

JEE की परीक्षा का पैटर्न और अहम जानकारी
जेईई मेन में अच्छे स्कोर हासिल करने वाले विद्यार्थियों को एनआईटी और आईआईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला मिलता है। अभ्यर्थी का जितना अच्छा स्कोर होगा उसको उतना अच्छा कॉलेज मिलेगा। आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस में सफलता हासिल करना अनिवार्य है।

जेईई मेन में 90 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन होती है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से अभ्यर्थियों को तीस-तीस सवाल पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। गलत जवाब देने पर 1/4 नंबर काटे जाते हैं। 


इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें-

https://bit.ly/3dvBaSZ

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed