फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How to get a student visa, what preparations need to be made to study abroad

Study In Abroad: विदेश में पढ़ने का है सपना...? जानिए कैसे मिलता है छात्र वीजा; करनी होती हैं ये सब तैयारियां

Sun, 12 May 2024 07:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 12 May 2024 07:32 PM IST
सार

Study In Abroad: विदेश में पढ़ाई का सपना साकार करने के लिए कई तरह की तैयारियां करने की जरूरत होती है। अगर आपका भी यही सपना है तो इस खबर में उन तैयारियों के बारे में बताया गया है, जिनको करने की जरूरत इस सपने को साकार करने में होती है।

विज्ञापन
How to get a student visa, what preparations need to be made to study abroad
Study In Abroad - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

Study In Abroad: बहुत से छात्रों का सपना होता है विदेश जाकर पढ़ाई करना। विदेश जाकर पढ़ाई करना इतना आसान भी नहीं होता, इसके लिए कई तरह की तैयारियों की जरूरत होती है। अगर आप भी ऐसी योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यहां उन तैयारियों के बारे में बताया गया है, जिनकी जरूरत आपको अपने इस सपने को साकार करने के लिए होगी। करियर सलाहकार सुनंदा राव द्वारा बताई गई इन जरूरी बातों को आपको अच्छे से समझ लेना चाहिए।

विज्ञापन


विदेश में पढ़ाई के लिए छात्र वीजा उन छात्रों के लिए अहम दस्तावेज है, जिनका उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। विभिन्न देशों में वीजा के लिए अलग-अलग आवश्यकताएं होती हैं। इसलिए आपका पहला कदम संबंधित देश की दूतावास वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करना होना चाहिए। छात्र वीजा प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए और अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए अपनी प्रवेश/आवेदन प्रक्रिया की एक सुनियोजित योजना बनाकर आप समय पर आसानी से छात्र वीजा प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

छात्र वीजा को समझें

छात्र वीजा एक आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है, जिसमें आमतौर पर छात्र के पासपोर्ट पर मुहर लगाकर कानूनी रूप से विदेश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है। यह वीजा उनके लिए महत्वपूर्ण है, जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। विभिन्न देशों के लिए छात्र वीजा कोर्स या आवेदक की अध्ययन अवधि के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

अवधि व पाठ्यक्रम के आधार पर वर्गीकरण

छात्र वीजा को अल्पकालिक या दीर्घकालिक दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। अल्पकालिक वीजा किसी शॉर्ट-टर्म कोर्स या डिप्लोमा प्रमाण-पत्र कोर्स के लिए दिया जाता है और इसकी अवधि तीन से ग्यारह माह की होती है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न डिग्री कोर्सेज के लिए दीर्घकालिक वीजा अधिकतम पांच साल के लिए दिया जाता है। 

इसमें इंटर्नशिप और छह महीने के शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेशन प्रोग्राम इत्यादि शामिल हो सकते हैं। वहीं कुछ देश पाठ्यक्रम की अवधि के साथ-साथ कोर्स के आधार पर छात्र वीजा को वर्गीकृत करते हैं। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट, व्यावसायिक कोर्स के लिए आवेदन करने वाले छात्र हो सकते हैं। 

विज्ञापन

भाषा प्रवीणता है जरूरी

अधिकतर छात्र अंग्रेजी भाषी देशों में अध्ययन करने की योजना बनाते हैं, इसलिए सभी छात्रों को अंग्रेजी में लिखित और मौखिक संवाद के लिए प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होता है। यह आमतौर पर टीओईएफएल, आईईएलटीएस या पीटीई जैसे विभिन्न अंग्रेजी भाषा परीक्षणों में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रदान किया जाता है।

वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया 

छात्र वीजा की आवेदन प्रक्रिया आपके विश्वविद्यालय द्वारा आपको स्वीकृति पत्र देने के साथ शुरू होती है। एक बार स्वीकृति पत्र मिल जाने के बाद आप इसके लिए आवेदन प्रारंभ कर सकते हैं। छात्र वीजा के लिए आप ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में छात्र केवल अपनी एक प्रोफाइल बनाकर आवेदन कर सकते हैं और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में भरे हुए फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है। इसके बाद आपने जिस भी देश में वीजा के लिए आवेदन किया है, उसके अनुसार एक निश्चित शुल्क का भी भुगतान करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed