फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   how many days can you get joining of lekhpal post-safalta

UPSSSC Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कितने दिनों में मिल सकती है ज्वॉइनिंग, जान लीजिए इससे जुड़ी ये जरूरी बात

Tue, 28 Dec 2021 08:27 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 28 Dec 2021 08:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस बार लेखपाल की भर्ती में केवल PET शामिल होने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे।

विज्ञापन
how many days can you get joining of lekhpal post-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही होनी थी लेकिन कई कारणों की वजह से ये लगातार टलती रही। हालांकि UPSSSC ने हाल ही में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके बाद उम्मीद है कि लेखपाल भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इस बार लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जो अगस्त में हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो बाकी बचे समय में आप सफलता की FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन:

उत्तर प्रदेश में PET के आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर होने जा रही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसका नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों की मानें तो UPSSSC इस सप्ताह या अगले सप्ताह में लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

नोटिफिकेशन जारी होने के कितने दिनों के भीतर मिल जाएगी नौकरी:

राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती काफी समय के बाद निकलने जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि इन पदों पर चयन प्रक्रिया को पूरा होने में कितना समय लगेगा। अभ्यर्थियों को बता दें कि इससे पहले आखिरी बार हुई लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया को पूरा होने में एक साल से भी अधिक का वक्त लगा था। हालांकि वर्तमान लेखपाल भर्ती में इतना समय नहीं लगेगा। दरअसल पिछली भर्ती में इंटरव्यू का भी आयोजन किया गया था लेकिन अब इंटरव्यू  की प्रक्रिया खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed