फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UBSE UK Board Result 2025 Class 12: How has the performance of UK Board 12th students in previous years?

UK Board Class 12th Result 2025: पिछले वर्षों में यूके बोर्ड 12वीं के छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा? यहां जानें

Sat, 19 Apr 2025 07:58 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Apr 2025 07:58 AM IST
सार

UK Board Result 12th: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी करेगा। हर साल की तरह इस बार भी छात्र अपनी मेहनत का फल जानने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कुछ वर्षों में रिजल्ट के आंकड़े छात्रों की मेहनत और बदलाव को दर्शाते हैं। ऐसे में इस बार के परिणाम से पहले पिछले वर्षों के आंकड़े जान लेते हैं।

कक्षा 10वीं के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।
कक्षा 12वीं के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UBSE UK Board Result 2025 Class 12: How has the performance of UK Board 12th students in previous years?
UK Board Result 12th 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

UK Board Result 12th 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम आज जारी करने वाला है। बोर्ड सुबह 11 बजे नतीजों की घोषणा करेगा। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं और अपने प्रदर्शन से नए रिकॉर्ड बनाते हैं। बीते वर्षों में छात्रों के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। ऐसे में इस साल के रिजल्ट को समझने के लिए पिछले वर्षों के आंकड़ों पर एक नजर डालना जरूरी हो जाता है। आंकड़े यह भी दिखाते हैं कि छात्र हर साल किस तरह से प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं या किन क्षेत्रों में अभी भी मेहनत की जरूरत है।

विज्ञापन


परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन


10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं 2024 का परिणाम 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। लड़को का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97% रहा जबकि लड़कियों ने 85.96% उत्तीर्णता दर्ज की। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन

2023 में इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,27,324 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,23,945 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1,00,380 छात्र उत्तीर्ण हुए थे, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.98% रहा था। उस वर्ष लड़कों का पास प्रतिशत 78.48% और लड़कियों का 83.495% था।


2022 में भी रहा था मिलाजुला प्रदर्शन

वर्ष 2022 में उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में 1,13,164 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 1,11,688 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कुल 92,296 छात्र सफल हुए थे। उस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत भी 82.63% ही रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 79.74% और लड़कियों का 85.38% रहा था, जो इस साल के आंकड़ों से काफी मिलता-जुलता है।

उत्तराखंड बोर्ड 2021 में छात्रों का प्रदर्शन

वर्ष 2021 में उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में कुल 1,21,705 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,21,171 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस बार का कुल पास प्रतिशत 99.56% रहा। परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 99.40% दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed