फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hope to constitute managing committee in 28 colleges of Delhi government 

दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में प्रबंध समिति बनने की उम्मीद 

Mon, 09 Mar 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Hope to constitute managing committee in 28 colleges of Delhi government 
delhi university

दिल्ली सरकार से वित्त पोषित दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 कॉलेजों में प्रबंध समिति बनने की उम्मीद है। प्रबंध समिति बनने से इन कॉलेजों में जारी वित्तीय संकट भी दूर होगा। दरअसल प्रबंध समिति के लिए आए नामों पर चर्चा के लिए प्रस्ताव डीयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में लाया जाएगा। 

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि चर्चा के बाद प्रबंध समिति के लिए नामों पर मुहर लग सकती है। इन 28 कॉलेजों में बीते 12 माह से समिति नहीं है। इस कारण से दिल्ली सरकार ने कॉलेजों को दिए जाने वाले फंड पर रोक लगा रखी है। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की आगामी 13 मार्च को कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक होने जा रही है। बैठक के एजेंडे में 28 कॉलेजों की प्रबंध समिति के लिए आए रिवाइज पैनल पर चर्चा का प्रस्ताव शामिल है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार की ओर से नामों का पैनल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से कॉलेजों में बनने वाली गवर्निंग बॉडी के नामों को दिल्ली विश्वविद्यालय को कई बार भेजा गया लेकिन कार्यकारी परिषद ने उसे पास कर कॉलेजों को नहीं भेजा है। इस कारण कॉलेजों में कामचलाऊ समिति कार्य कर रही है। 

समिति के नहीं होने से शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इससेे कॉलेजों का कार्य प्रभावित हो रहा है। बीस ऐसे कॉलेज हैं जहां स्थायी प्रिंसिपल नहीं है। 7 मार्च 2019 को इन कॉलेजों की प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।  


बीते माह डीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखकर इस मामले को हल करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की थी। मालूम हो कि दिल्ली सरकार की ओर से 28 कॉलेजों में से 12 कॉलेजों को 100 फीसदी, 16 कॉलेजों को 5 फीसदी अनुदान दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed