फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Home Ministry guidelines released, all schools, colleges will remain closed till 31 August

गृह मंत्रालय की गाइडलाइन हुई जारी, 31 अगस्त तक बंद रहेंगे देश के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान

Thu, 30 Jul 2020 12:24 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 30 Jul 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry guidelines released, all schools, colleges will remain closed till 31 August
New education policy 2020 - फोटो : amar ujala
1 अगस्त से अनलॉक 3 शुरू होने वाला है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने जरूरी गाइडलाइन जारी कर दी हैं। नई गाइडलाइंस के अनुसार, देश के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। ये दिशा निर्देश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श और उनकी सहमति से जारी किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने भी इस संबंध में जानकारी दी है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई का हर्जा न हो, इसके लिए ऑनलाइन शिक्षा पर कोई रोक नहीं लगी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- New education policy 2020: तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अब कला और मानविकी की भी पढ़ाई
विज्ञापन


31 अगस्त तक क्या-क्या रहेगा बंद, यहां पढ़ें
इस सूची में केवल स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान ही शामिल नहीं है बल्कि मेट्रो, सिनेमाघर, स्विमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल आदि को भी 31 अगस्त बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही यहां सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम अब भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको मिली खुलने की अनुमति-
योगाभ्यास और व्यायामशालाओं को 5 अगस्त 2020 से काम करने की अनुमति दी जा रही है। बता दें कि ये मानक संचालन प्रक्रिया, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जारी करेगा। जो लोग कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं वो ध्यान दें कि 31 अगस्त 2020 तक दिए गए निर्देश में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। कंटेनमेंट जोन में केल महत्वपूर्ण गतिविधियों चालू रहेंगी।

बता दें कि हाल ही में नई शिक्षा नीति से छात्रों का परिचय करवाया गया। 2030 तक शत-प्रतिशत बच्चों को स्कूली शिक्षा में नामांकन कराने का लक्ष्य है। इसका मतलब हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना या उन्हें शिक्षा से जोड़ना है। इसके अलावा ऐसी जगह जहां पारंपरिक और व्यक्तिगत शिक्षा का साधन नहीं होगा वहां, स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों को ई-माध्यमों से मुहैया कराया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- New Education Policy 2020: शिक्षकों के प्रमोशन में काम का मूल्यांकन, प्रशिक्षण में भी होगा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed