फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Hindustan college organized Digital forensics workshop

हिन्दुस्तान कॉलेज में ‘डिजिटल फोरेंसिक’ पर वर्कशॉप, यूपी के 10 इंजीनियरिंग कॉलेज कर रहे शिरकत

Tue, 19 Jun 2018 05:06 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Hindustan college organized Digital forensics workshop
SGEI

शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी में इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रयोजित इस कार्यशाला का विषय है ‘डिजिटल फोरेंसिक’। वर्कशॉप की शुरुआत 15 जून को हुई, इसका आयोजन 19 जून तक होगा। वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के करीब 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों के 35 से अधिक शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


वर्कशॉप उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त निदेशक फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला, आगरा के डॉक्टर ओपी तनेजा रहे। सबसे पहले इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष और कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर शंकर ठवकर ने डिजिटल फोरेंसिक विषय परआयोजित वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों का उन विशेषज्ञों से परिचय कराया, जिन्हें व्याख्यान देना है। इसके बाद उन्होंने यह बताया कि वर्कशॉप में किन-किन विषयों पर चर्चा होनी है।
विज्ञापन


हिन्दुस्तान कॉलेज के निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने वर्कशॉप में आए सभी लोगों को सबसे पहले संस्थान के संक्षिप्त इतिहास के बारे में जानकारी दी। साथ ही मुख्य अतिथि डॉक्टर ओपी तनेजा, एकेटीयू के कुलपति डॉक्टर विनय कुमार पाठक का धन्यवाद दिया। डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने उम्मीद जताई कि वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे सभी शिक्षक 'डिजिटल फोरेंसिक' पर विशेषज्ञता हासिल करने में सफल रहेंगे। हिन्दुस्तान कॉलेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर वीके शर्मा ने भी वर्कशॉप में हिस्सा लेने आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डॉक्टर ओपी तनेजा ने अपने संबोधन में फोरेंसिक साइंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कई घटनाओं जैसे- कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट, फैजाबाद मस्जिद केस, पेट्रोल रिसाव के कारण रेल हादसे से जुड़े कईउदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे 'साइबर फोरेंसिक' एक अति महत्वपूर्ण विषय है।

Hindustan college organized Digital forensics workshop
SGEI

वर्कशॉप में साइबर एक्सपर्ट अंकित मालवीय ने विभिन्न कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी देते हुए मुख्यत: लाइनैक्स ऑपरेटिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली के बारे में कई अहम जानकारियां शेयर कीं। वर्कशॉप का सफल संचालन सिविल एंड एनवायरमेंटल डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर निशू वर्मा ने किया। कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय पाराशर ने दिया। इस कार्यशाला में संस्थान के डीन फैकल्टी डॉक्टर हरेन्द्र सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. पीएस जोसन, डीन रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट प्रोफेसर एमएस गौर, डॉक्टर कपिल गुप्ता, डॉक्टर राजेश कहरवार, डॉक्टर वीके गुप्ता, पुनीत मंगला, डॉक्टर हितेन्द्र गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed