फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Hindu College of Delhi University rusticates 15 students over 'indiscipline' during students' elections

Hindu College: अनुशासनहीनता दिखाने पर 15 छात्रों को किया निष्कासित, 3 पर जारी है कार्यवाही; पढ़िए पूरा मामला

Mon, 30 Oct 2023 02:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 02:41 PM IST
सार

Hindu College: दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में लगभग 15 छात्रों को निष्कासित किया गया है। इनपर कॉलेज संघ चुनाव के दौरान "अनुशासनहीनता" के आरोप हैं। तीन अन्य पर भी कार्यवाही चल रही है।

विज्ञापन
Hindu College of Delhi University rusticates 15 students over 'indiscipline' during students' elections
हिंदू कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hindu College: दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में लगभग 15 छात्रों को कॉलेज संघ चुनाव के दौरान "अनुशासनहीनता" के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। कॉलेज की अनुशासनात्मक संसाधन समिति की सिफारिशों पर जब मामले का संज्ञान लिया गया तो पाया गया कि ये छात्र चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे।

विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है और यह भी बताया कि तीन अन्य छात्रों के खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है। प्रिंसिपल प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों को बाधा उत्पन्न करने में उनकी भागीदारी के हिसाब से एक सीमित अवधि के लिए रस्टीकेट किया गया है।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को एक ई-मेल में, कॉलेज की अनुशासनात्मक संसाधन समिति ने छात्रों को सूचित किया कि 15-18 सितंबर के दौरान कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव के दौरान उनकी ओर से "घोर अनुशासनहीनता" देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने अपने ईमेल में छात्रों के साथ 16 अक्टूबर की बैठक का हवाला दिया, जिसके दौरान उसने उन्हें कथित घटनाओं में उनकी "संलिप्तता" की तस्वीरें और वीडियो दिखाए

हिंदू कॉलेज के छात्रों ने सितंबर में कॉलेज में 'प्रधान मंत्री' और केंद्रीय पार्षदों के पदों के लिए 30 छात्रों के नामांकन खारिज होने पर भूख हड़ताल की थी। हिंदू कॉलेज में छात्र संघ के प्रमुख को प्रीसिडेंट के बजाय 'प्रधानमंत्री' कहा जाता है। कॉलेज ने नामांकन रद्द करने का कारण कम उपस्थिति बताया था और मामला बढ़ने के बाद जांच के आदेश दिए थे और पुलिस कार्रवाई की मांग की थी।

कॉलेज से निकाले गए छात्रों में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "कॉलेज ने प्रैक्टिकल में हमारी उपस्थिति पर विचार नहीं किया और केवल थ्योरी कक्षाओं में उपस्थिति पर विचार किया। हमने प्रशासन से हमारी उपस्थिति जारी करने के लिए एक नोटिस जारी करने की मांग की।"


अनुशासनात्मक समिति द्वारा अधिकतम चार महीने का निष्कासन दिया गया है। निष्कासित छात्रों को एक शपथ पत्र में यह वचन देने के लिए कहा गया है कि वे भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed