फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Hindu College Faces Dispute Over Show-Cause Notice, Administration and Staff Association at Odds

शिक्षा: हिंदू कॉलेज में कारण बताओ नोटिस पर विवाद, कॉलेज प्रशासन और कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन आमने-सामने

Fri, 25 Sep 2026 12:17 PM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

दिल्ली के हिंदू कॉलेज में कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन और कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन के बीच मतभेद सामने आए हैं।

विज्ञापन
Hindu College Faces Dispute Over Show-Cause Notice, Administration and Staff Association at Odds
हिंदू कॉलेज - फोटो : hinducollege.ac.in

विस्तार

हिंदू कॉलेज में स्टाफ एसोसिएशन और कॉलेज प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद स्टाफ एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को आपात बैठक बुलाई। बैठक में तीन सदस्यों को जारी कारण बताओ नोटिस पर नाराजगी जताई गई।

विज्ञापन


इन सदस्यों को कानूनी सहायता देने और लंबे समय से जारी धरने को लेकर आगे की रणनीति बनाने का फैसला किया गया। साथ ही प्राचार्य और उप-प्राचार्य को स्टाफ एसोसिएशन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। कॉलेज प्रशासन की ओर से स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रतन लाल और सचिव डॉ. शंकर कुमार, डॉ. पीके विजयन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

नोटिस को लेकर एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

स्टाफ एसोसिएशन के प्रस्ताव के अनुसार तीनों शिक्षक 18 अगस्त और 8 सितंबर को हुई एसोसिएशन की बैठकों में लिए गए सामूहिक फैसलों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। एसोसिएशन ने कहा कि ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस देना उचित नहीं है। बैठक में इसे स्टाफ एसोसिएशन की भूमिका और पहचान को कमजोर करने वाला कदम बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया कि 8 सितंबर की बैठक में उन्होंने कुछ सहयोगियों की भावनाएं आहत होने की संभावना पर खेद व्यक्त किया था। इसके बावजूद उन्हें नोटिस दिया गया। बैठक में छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा हुई। स्टाफ एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि प्रशासन और उसके कहने पर काम कर रहे लोगों की ओर से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है।


एसोसिएशन ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राचार्य प्रो. अंजू श्रीवास्तव और उप-प्राचार्य प्रो रीना जैन को स्टॉफ एसोसिएशन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed