फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Hindi Diwas 2018; Some quotes that increase the value of Hindi

हिंदी दिवस 2018: कुछ ऐसे विचार, Hindi Diwas Quotes जो बढ़ाते हैं 'हिंदी' का मान

Sat, 08 Sep 2018 05:19 PM IST
गरिमा गर्ग , अमर उजाला
गरिमा गर्ग , अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2018; Some quotes that increase the value of Hindi

Hindi diwas 2018 के अवसर पर Hindi Diwas Quotes जो हिंदी का मान बढ़ाते हैं, हिन्दी भाषा को देश के लाखों-करोड़ों लोगों के संवाद का सहज और सरल जरिया माना जाता है। हमारे देश में 22 भाषाएं बोली जाती हैं पर सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। महात्मा गांधी ने हिंदी की महत्ता को समझाते हुए एक जनसभा में कहा था, "जैसे अंग्रेज अपनी मातृभाषा अंग्रेजी में बातचीत करते हैं और उसे अपने दैनिक जीवन में प्रयोग में लाते हैं, उसी तरह मेरा आप सब देशवासियों से विनम्र निवेदन है कि आप हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने का गौरव प्रदान करें

विज्ञापन


 हिंदी से जुड़े कुछ विचार जो बदल देंगे आपकी सोच...

"संस्कृत मां, हिंदी गृहिणी और अंग्रेजी नौकरानी है।"
- डॉ. फादर कामिल बुल्के

"सच्चा राष्ट्रीय साहित्य राष्ट्रभाषा से उत्पन्न होता है।"
- वाल्टर चेनिंग

"राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूँगा है।"
- महात्मा गाँधी

"हिंदी विश्व की महान भाषा है।"
- राहुल सांकृत्यायन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

"हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है।"
- मैथिलीशरण गुप्त

"जिस देश को अपनी भाषा और अपने साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।" -
डॉ. राजेन्द्रप्रसाद

"हिंदी स्वयं अपनी ताकत से बढ़ेगी।"
- पं. जवाहरलाल नेहरू

"हिंदी द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।"
- स्वामी दयानंद सरस्वती

"मैं दुनिया की सब भाषाओं की इज्जत करता हूँ, परन्तु मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, यह मैं नहीं सह सकता।"
- विनोबा भावे
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed