प्लेसमेंट एवं उच्च स्तरीय शिक्षा है एचआईटी की पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं पास करने के बाद जब पढ़ाई की बात आती है तो छात्र और उनके माता-पिता किसी प्रोफेशनल या वोकेशनल कोर्स का विकल्प ढूंढते हैं । आज के समय में होटल मैनेजमेंट एवं कृषि में करियर बनाने के बहुत अच्छे विकल्प मौजूद हैं। ये क्षेत्र युवाओं के बीच बीते कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हुए हैं। इन क्षेत्रों में मिलने वाले विकल्प करियर की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक हैं। आज कृषि एवं होटल मैनेजमेंट में जिस तेजी से लोगों की जागरूकता बढ़ रही है, उस हिसाब से कृषि एवं होटल मैनेजमेंट विशेषज्ञों का महत्व भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एचआईटी ने पिछले 19 वर्षों में प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
एचआईटी आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां से पढ़ने वाले छात्र अपने भविष्य को नया आयाम दे रहे हैं। छात्रों को यहां पाठ्यक्रम के अलावा व्यवहारिक शिक्षा भी दी जाती है, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सकें।संस्थान में आधुनिक जरूरतों को देखते हुए पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। यहां शिक्षण की अनोखी पद्धतियां जैसे डिबेट एवं ग्रुप डिस्कशन, इंटरैक्टिव सेशन, फील्ड सर्वे रिपोर्ट, कम्पाइलेशन, प्रेजेंटेशन आदि की तकनीकें अपनाई जाती हैं। संस्थान छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में मार्गदर्शन के लिए भेजता है। इसकी मदद से विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों में छात्रों को प्लेसमेंट प्राप्त करने में प्रोत्साहन मिलता है। वर्तमान में संस्थान में 20 से ज्यादा कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं।
बीएससी (एग्रीकल्चर)
आज एग्रीकल्चर विषय छात्रों के लिए सोने की खान की तरह साबित हो रहा है, जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। एचआईटी में एग्रीकल्चर के विभिन्न प्रकार के बैचलर और मास्टर्स के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। जैसे- बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी फॉरेस्ट्री, एमएससी एग्रोनॉमी इत्यादि। एचआईटी में ये कोर्सेज चलाने के लिए सभी सुविधाएं एवं लैब उपलब्ध हैं- जैसे स्वॉयल साइंस, एग्रोनॉमी लैब, हॉटीकल्चर, एन्टामॉलॉजी लैब एवं प्लांट पैथोलॉजी लैब। संस्थान के एग्रीकल्चर के कोर्स आईसीएआर के अनुरूप ही बनाए गए हैं।
एचआईटी से पास छात्र होटल इंडस्ट्री में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। एचआईटी द्वारा छात्रों को नियमित रूप से विभिन्न फाइव स्टार होटलों की विजिट, गेस्ट लेक्चर तथा होटल इंडस्ट्री से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए जाते हैं। इसके अतिरिक्त छात्रों को विभिन्न मॉडर्न ट्रेनिंग फूड प्रोडक्शन लैब, एडवांस किचन, ट्रेनिंग रेस्टोरेंट एंड बार, हाउस कीपिंग लैब इत्यादि की सुविधा प्रदान करता है। यदि आप भविष्य में कामयाब होना चाहते हैं तो एचआईटी का बीएचएम पाठ्यक्रम आपको एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करता है।
'एचआईटी का प्रथम कार्य छात्रों में कौशल विकास करना है। एचआईटी का मुख्य उद्देश्य प्लेसमेंट एवं उच्च स्तरीय शिक्षा पर आधारित है, जिससे छात्रों को उनके अनुकूल माहौल मिल सके। यहां से उत्तीर्ण विद्दार्थी आज देश विदेश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में कुशलतापूर्वक काम कर रहे हैं। इन छात्रों ने पढ़ाई के दौरान ही प्लेसमेंट हासिल कर संस्थान का नाम ऊंचा किया है।' - अजय जसोला, फाउंडर चेयरमैन, एचआईटी
कैंपस प्लेसमेंट
एचआईटी छात्रों को प्लेसमेंट के बेहतर अवसर एवं पैकेज प्रदान करवा रहा है। एचआईटी प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी अग्रणी है। यहां पिछले दिनों में हुए कैम्पस प्लेसमेंट में देश की प्रमुख कंपनियां जैसे एचडीएफसी, कोका-कोला, विप्रो, टीसीएस, सैमसंग, सोनी, डाबर, टाइम्स ऑफ इंडिया, होटल ताज, होटल हयात, गूगल, कैडबरी, रिलायंस, मारूति, आदि आईं और छात्रों का चुनाव किया।
एचआईटी में संचालित अन्य कोर्स
स्नातक कोर्स
- बीबीए
- बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स)
- बीसीए
- बीएससी आईटी
- बीएससी बायोटेक
- बीएससी फॉरेस्ट्री
- बीएससी जेडबीसी
स्नातकोत्तर कोर्स
- एमएससी एग्रोनॉमी
- एमएससी सॉयल साइंस
- एमएससी जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग
- एमएससी कैमिस्ट्री
- एमएससी जूलॉजी
- एमएससी बॉटनी
- एमकॉम
- एमएससी आईटी
कमेंट
कमेंट X