फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Himachal Pradesh Board of Secondary Education released class 12th result 2024 check on this link

HP Board 12th Result 2024 Out: हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी; तुरंत इस लिंक से करें चेक

Mon, 29 Apr 2024 03:03 PM IST
विशाल वर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 03:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Board of Secondary Education released class 12th result 2024 check on this link
HP Board 12th Result 2024 Out - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HP Board 12th Result 2024 Out: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला ने आज 29 अप्रैल, 2024 को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बच्चे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होते ही बच्चों को परीक्षा के साथ-साथ अपने सब्र का भी फल मिल गया है। सभी छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं। इसके बाद एचपी बोर्ड वाले सेक्शन पर क्लिक करें। फिर एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी को भरें। इतना करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। रिजल्ट को देखने के बाद इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थीं 12वीं की परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 02 मार्च, 2024 से 30 मार्च, 2024 तक 12वीं की परीक्षा आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में 85,777 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स समेत सभी स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए है।

विज्ञापन

फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा फिर से परीक्षा देने का मौका
पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इतने अंक नहीं ला पाने छात्रों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास होने का मौका है। संभावना जताई जा रही है कि कंपार्टमेंट परीक्षा जून महीने में आयोजित की जा सकती है।

मार्कशीट में क्या-क्या दिखेगा?

बोर्ड का नाम
छात्र का नाम
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
विषयों के नाम
विषयों में प्राप्त अंक
कुल मार्क्स और योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)

63,092 छात्र हुए पास
इस बार 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 63,092 छात्र पास हुए। 12वीं कक्षा के तीन संकाय में 41 बच्चे टॉपर रहे। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। इस बार 12वीं का रिजल्ट 73.76% रहा, जबकि पिछले साल का रिजल्ट 79.4 फीसदी रहा था। टॉपर्स में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं।

विज्ञान संकाय में कामाक्षी और छाया ने किया टॉप
विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने टॉप किया है। दोनों ही छात्राओं को 500 में से 494 अंक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed