फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Himachal Pradesh Board class 12th result 2021 declared

हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2021: 5 चरणों में ऐसे देखें अपना 12वीं का रिजल्ट, 92.7 फीसदी विद्यार्थी पास

Wed, 14 Jul 2021 01:41 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 14 Jul 2021 01:41 PM IST
सार

हिमाचल बोर्ड ने बुधवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Board class 12th result 2021 declared
हिमाचल बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल बोर्ड ने बुधवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बारहलीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। इस साल बारहवीं कक्षा में 92.7 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 1,00,799 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। 702 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट कैटिगिरी में रखा गया है। पिछले साल यानी कि 2020 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 76.07 फीसदी रहा था। वहीं, साल 2019 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 62.1 फीसदी रहा था। इस साल 3,679 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा नंबर प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देखें बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगाष।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह से आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री का एलान, 25 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल


अभ्यर्थी बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अपने रोल नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि बोर्ड ने इस साल कोरोना वायरस की वजह से बाारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए तैयार किया गया है।

डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें - HPBOSE 12th Result 2021: परिणाम जारी, विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed