फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   hp board hpbose plus two 12th result 2021 will be declared today

HPBOSE 12th Result 2021: परिणाम जारी, विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Wed, 14 Jul 2021 01:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 14 Jul 2021 01:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 14 जुलाई को 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। 

विज्ञापन
hp board hpbose plus two 12th result 2021 will be declared today
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज यानी 14 जुलाई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। फिलहाल बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी कर रहा है, जिसके बाद रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध होगा। एचपीबीओएसई 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

ऐसे तैयार किया गया परीणाम 
बारहवीं कक्षा परिणाम कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की विभिन्न परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जा रहा है। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए गए परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को भौतिक रूप से परीक्षा देने का भी मौका दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन स्थिति समान होने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन

HPBOSE 12th Result : ऐसे देख सकते हैं परिणाम:

1. परिणाम देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं।

2. इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2021”।

3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

4. इस पेज पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।

5. एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।



ऐसा रहा परिणाम, 92.7 फीसदी ने पास की परीक्षा

परीक्षा में बैठने वाले कुल 1,00,799 छात्रों में से 92.7% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुल 702 छात्रों को कंपार्टमेंटल श्रेणी में रखा गया है। 2019 और 2020 में, एचपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम क्रमशः 62.1% और 76.07% था। इस साल कुल 3,679 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 2019 और 2020 में, 90-100 अंक सीमा में विद्यार्थियों की संख्या क्रमशः 1372 और 2288 थी।

कक्षा बारहवीं का परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें -  हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2021: 5 चरणों में ऐसे देखें अपना 12वीं का रिजल्ट, 92.7 फीसदी विद्यार्थी पास
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री का एलान, 25 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed