मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री का एलान, 26 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा ग्यरहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 26 जुलाई से विद्यालय खोलने की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कक्षा ग्यरहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 26 जुलाई से विद्यालय खोल दिए जाएंगे। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अभी केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही विद्यालयों को खोला जाएगा। सूचना के मुताबिक 15 अगस्त से छोटी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खोलने की योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही कोचिंग संस्थानों को भी ऑफलाइन मोड में कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है।
MP | #COVID19 is under control for now. We're monitoring the situation. Preparations are being done for 3rd wave. Schools will begin for classes 11 and 12 from July 25 at 50% capacity: CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/nZODyNACvB
— ANI (@ANI) July 14, 2021विज्ञापन
सप्ताह में दो दिन एक बैच और दो दिन दूसरा बैच आएगा स्कूल
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए सावधानी जरूरी है। इसलिए सप्ताह में दो दिन एक बैच और अगले दो दिन दूसरा बैच को विद्यालय में ऑफलाइन कक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मध्य प्रदेश की जनता ने अगर कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया, तो जल्द ही कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों के लिए भी स्कूलों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। इसके बाद कक्षा छठवीं से आठवीं और फिर पहली से पांचवीं तक के विद्यालय खोले जाएंगे।
महाविद्यालयों को भी खोलने की कर रहे हैं तैयारी
मुख्यमंत्री ने भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा विद्या भारती के एक भवन का लोकार्पण करने के दौरान यह भी कहा कि जल्द ही महाविद्यालयों को भी चरणबद्ध तरीके से आधी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X