{"_id":"60d36dc68ebc3e2d5a4b4aca","slug":"himachal-board-hpbose-1-25-lakh-students-of-class-12th-promoted-result-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश : 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जुलाई में आएगा, 28 जून से ओपन स्कूल में होंगे दाखिले","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
हिमाचल प्रदेश : 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जुलाई में आएगा, 28 जून से ओपन स्कूल में होंगे दाखिले
Wed, 23 Jun 2021 10:53 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:53 PM IST
सार
- सरकार ने 12वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने एवं परिणाम के लिए संबंधित व्यापक, वस्तुनिष्ठ तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर फॉर्मूला तैयार किया है।
- ओपन स्कूल के लिए आठवीं, 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 28 जून से 28 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकार के फैसले के आधार पर 12वीं कक्षा के सवा लाख विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर राज्य में ओपन स्कूल के दाखिलों के पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया की तिथियां भी घोषित कर दी गईं हैं। ओपन स्कूल के प्रवेश आवेदन 28 जून से शुरू हो रहे हैं। जबकि बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट जुलाई में जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
रिजल्ट तैयार करने के लिए 10वीं और 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के अलावा दोनों कक्षा में आंतरिक मूल्यांकन, फर्स्ट व सेकेंड टर्म, प्री बोर्ड परीक्षा और एक विषय की परीक्षाओं के अंक भी अहम रोल अदा करेंगे। 12वीं में करीब 1,14,914 परीक्षार्थी हैं। इनमें 1,00,975 नियमित और 13,939 एसओएस परीक्षार्थी हैं। नियमों के हिसाब से अंक सूची तैयार होने के बाद जुलाई के मध्य में बोर्ड परिणाम घोषित करेगा। स्कूल स्तर पर गठित बोर्ड टेब्यूलेशन कमेटी विद्यार्थियों की मेरिट बनाने में बोर्ड की सहायता करेगी।
विज्ञापन
मूल्यांकन को नजदीकी सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य वेरिफाई करेंगे। बोर्ड ऑनलाइन कोडिंग मॉडयूल तैयार करेगा। उसमें सभी स्कूलों के विद्यार्थियों का डेटा अपलोड किया जाएगा। जो परीक्षार्थी इस मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होंगे, कोविड के हालात ठीक होने के बाद उन्हें पेपर देने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) में आवेदन करने की तिथियों की घोषणा कर दी है। आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए अभ्यर्थी 28 जून, 2021 से अपना आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाॅ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत सितंबर 2021 में ली जाने वाली मिडल, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (प्रवेश) की तिथियों का निर्धारण कर लिया है। आठवीं, 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 28 जून से 28 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
वहीं, 29 जुलाई से 10 अगस्त, 2021 तक विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ पंजीकरण कर सकते हैं। डॉ सोनी ने कहा कि जो भी परीक्षार्थी सत्र मार्च 2009 या इसके बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड और राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह टीओसी के लाभ के साथ परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी एनआईओएस, सीबीएसई और अन्य मान्यता बोर्ड से 12वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह इस परीक्षा के लिए टीओसी के लाभ के साथ राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X