HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश 12वीं के बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट, जानें कब होगा जारी
HPBOSE 12th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा जल्द ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE 12th Result Soon: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा जल्द ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल बोर्ड कक्षा 12 वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org के माध्यम से देख सकेंगे।
एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एचपीबीओएसई 12वीं के परिणाम की मार्कशीट भी प्राप्त कर सकेंगे। HPBOSE ने 10 मार्च से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1.03 लाख छात्रों ने HPBOSE 12वीं परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम को जल्द निकालने के बजाय उसकी एक्यूरेसी पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को बार-बार परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड कोशिश करेगा कि दसवीं-12वीं कक्षा के अंतिम परीक्षा परिणाम को मई माह के अंत तक घोषित किया जा सके।
कमेंट
कमेंट X