{"_id":"608fa67ddeff0709d948696d","slug":"here-is-the-procedure-of-checking-cbse-class-10th-board-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई कक्षा दसवीं: बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, विद्यार्थी 20 जून को ऐसे देख सकेंगे परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई कक्षा दसवीं: बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, विद्यार्थी 20 जून को ऐसे देख सकेंगे परिणाम
Mon, 03 May 2021 01:13 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 03 May 2021 01:13 PM IST
सार
विद्यालयों द्वारा भेजे गए परिणामों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 20 जून तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम जून के तीसरे सप्ताह यानी 20 जून तक घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने इस संबंध में सभी विद्यालयों को नोटिस भी भेज दिया है। जिसमें मूल्यांकन की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण मौजूद है। सभी स्कूल कक्षा दसवीं के परिणाम निर्धारित समय तक सीबीएसई को भेजेंगे। जिसे बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। अगर आप भी कक्षा दसवीं के विद्यार्थी हैं तो परिणाम देखने की प्रक्रिया के बारे में यहां दी गई जानकारी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। पढ़िए...
विज्ञापन
ऐसे देख सकेंगे कक्षा दसवीं के परिणाम
सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं। तत्पश्चात होम पेज पर मौजूद क्विक नेविगेशन के अंतर्गत दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। 20 जून तक इस नए पेज कक्षा दसवीं के परिणाम नामक लिंक मौजूद होगा। आपको उस लिंक को क्लिक करना होगा। अब यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। कक्षा दसवीं का परिणाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए आप इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताते हैं कि अगर किसी भी कारणवश, विद्यार्थी साल भर पर्याप्त परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए हैं, तो उनको 15 मई तक ऑनलाइन या टेलीफोन पर परीक्षा देनी होगी। वहीं विद्यालयों को ऐसे विद्यार्थियों के परिणाम को 25 मई तक अंतिम रूप देना होगा।
कमेंट
कमेंट X