फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HBSE Haryana Board 10th Result 2021 How to check BSEH Class 10 result

HBSE 10th Result 2021: दोपहर 2 बजे बाद जारी होगा रिजल्ट, इन वेबसाइट्स के जरिए ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

Fri, 11 Jun 2021 12:17 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 11 Jun 2021 12:17 PM IST
सार

  • हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन दसवीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर दो बजे बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

विज्ञापन
HBSE Haryana Board 10th Result 2021 How to check BSEH Class 10 result
हरियाणा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) आज यानी कि शुक्रवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। दसवीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर दो बजे बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। इससे पहले सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल एवं 22 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन उस वक्त इनको स्थगित कर दिया था और बाद में रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


दसवीं कक्षा के 3 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री कंवर पाल का कहना था कि दसवीं का रिजल्ट 15 जून तक घोषित किया जाएगा। लेकिन अब दसवीं का रिजल्ट शुक्रवार 11 जून को जारी होने वाला है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HBSE 10th Result 2021 Live Updates: आज जारी होने वाला है परिणाम, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वेबसाइट्स के जरिए चेक करें दसवीं का रिजल्ट
-bseh.org.in 
-indiaresults.com 
-examresults.net 

विद्यार्थी ऊपर दी गई तीन वेबसाइट्स के जरिए दसवीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इनमें एक वेबसाइट bseh.org.in बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है और बाकी की दोनों वेबसाइट्स थर्ड पार्टी वेबसाइट हैं।

ऐसे चेक करें हरियाणा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट तभी शो होगा जब जारी होगा।

इसे भी पढ़ें-असम बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं-12वीं परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर सीएम ने कही ये बड़ी बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed