फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HBSE 10th Result 2021 Live: वेबसाइट पर भी परिणाम जारी, ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

Fri, 11 Jun 2021 04:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 11 Jun 2021 04:08 PM IST
खास बातें

Haryana 10th Result 2021: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचएसईबी) द्वारा 11 जून को करीब 2 बजे कक्षा दसवीं का परिणाम जारी किया जाएगा। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से हरियाणा सरकार ने 15 अप्रैल को कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया था। वहीं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया गया था। इसके बाद विभिन्न बैठों में चर्चा करने के पश्चात सीबीएसई की ही तर्ज पर कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया गया था। यानी इंटरनल असेस्मेंट और प्रैक्टिकल के अंकों के आधार पर हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं का परिणाम जारी किया जाएगा। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर 2.30 बजे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष यानी सत्र 2020-21 में करीब 3,18,373 विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा यानी ग्यारहवीं में प्रमोट होने जा रहे हैं। जिसमें 1,74,956 छात्र और 1,43,417 छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन
HBSE Haryana Board Class 10th Result 2021 Live Updates News in Hindi: Check Online Results Updates at bseh.org.in
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 वीं परिणाम 2021: - फोटो : IStock

लाइव अपडेट

04:07 PM, 11-Jun-2021

HBSE 10th Result: अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कक्षा 10वीं के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि जमा करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा।
04:03 PM, 11-Jun-2021

BSEH 10th Result: कुल 3,13,345 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

हरियाणा बोर्ड ने 3,13,345 छात्रों का परिणाम घोषित किया, जिनमें से 1,72,059 छात्र और 1,41,286 छात्राएं हैं। इसके अलावा, कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले 11,278 छात्रों को भी उत्तीर्ण घोषित किया गया है। छात्र अपने विस्तृत अंक bseh.org.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
03:52 PM, 11-Jun-2021

HBSE 10th Result: कंपार्टमेंट परीक्षा के भी परिणाम घोषित

बोर्ड ने उन छात्रों के परिणाम भी जारी कर दिए हैं, जो इस साल कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले थे। कम्पार्टमेंट के छात्रों के परिणाम भी उनके शैक्षणिक वर्ष के दौरान आयोजित आंतरिक परीक्षाओं के आधार पर घोषित किए गए हैं।
03:45 PM, 11-Jun-2021

Haryana Board 10th Result: वेबसाइट पर 5 बजे जारी होगा परिणाम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 5 बजे परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
03:28 PM, 11-Jun-2021

HBSE 10th Result: बुधवार को जारी होगा ओपन स्कूल का परिणाम

शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है कि ओपन स्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम बुधवार यानी 16 जून 2021 को जारी किया जाएगा।
03:13 PM, 11-Jun-2021

BSEH 10th Result: परिणाम जारी, वेबसाइट पर अपडेट में लग सकता है समय

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने परिणामों की घोषणा कर दी है। 3 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थी पास हो गए हैं। हालांकि अभी वेबसाइट पर परिणामों को अपडेट नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने में समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:56 PM, 11-Jun-2021

Haryana Board 10th Result: विद्यार्थियों को करना होगा और इंतजार

परिणाम की घोषणा में देरी हो रही है। भले ही घोषणा का समय दोपहर 2-2:30 बजे था, लेकिन परिणाम अभी तक नहीं आया है और अधिकारियों का दावा है कि इसे "जल्द ही" जारी किया जाएगा। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
02:45 PM, 11-Jun-2021

HBSE 10th Result: एसएमएस के जरिए ऐसे देखें अपना परिणाम

छात्र अपना परिणाम एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी देख सकते हैं। फोन पर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को रिजल्ट HB10 टाइप करना होगा और उसके आगे अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
02:40 PM, 11-Jun-2021

Haryana Board 10th board: इसके बाद होगी वेबसाइट अपडेट

कक्षा 10वीं के बीएसईबी परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल परिणाम की घोषणा करेंगे और उसके बाद बोर्ड की वेबसाइट परिणाम अपडेट करेगी।
02:32 PM, 11-Jun-2021

BSEH 10th Result: 3.30 तक आ सकता है परिणाम

शिक्षा मंत्री ने आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया है। संभावना जताई जा रही है कि परिणाम 3.30 बजे के करीब घोषित हो सकता है। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed