{"_id":"5ec9ee0c7d971d7e30188a1c","slug":"hbse-2020-haryana-board-releases-notice-on-official-website-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE 2020: 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE 2020: 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड ने जारी किया नोटिस
Sun, 24 May 2020 09:16 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 24 May 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
HBSE Result
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 10वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। ऐसे में बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 10वीं के परिणामों को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अनुचित साधनों (cases of unfair means- UMC) के मामलों से संबंधित, हरियाणा बोर्ड ने छात्रों को 27 मई तक ईमेल या व्हाट्सएप द्वारा अपने विचार साझा करने के लिए कहा है। जो छात्र अपने विचार प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे उनके लिए बोर्ड ये मान लेगा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन
जहां तक बात परिणामों की है तो अभी छात्रों को और इंतजार करना पड़ सकता है। कक्षा दसवीं के परिणाम की तिथि के लिए कोई अन्य सूचना जारी नहीं हुई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है मई के अंत तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
UMC कैंडिडेट्स के लिए HBSE ने साफ तौर पर कहा है कि इस वर्ष कोरोनवायरस के कारण भिवानी के बोर्ड ऑफिस में छात्रों को बुलाना संभव नहीं है। इसलिए परिस्थिति को समझते हुए, बोर्ड ने अकादमिक और एचओएस मार्च परीक्षाओं के लिए यूएमसी उम्मीदवारों की सूची को प्रोफार्मा के साथ bseh.org.in पर प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करने के लिए जारी किया है
विज्ञापन
सूची और प्रोफार्मा को संबंधित स्कूल प्रमुखों के साथ भी साझा किया गया है। छात्र या तो अपने-अपने स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं या व्यक्तिगत रूप से अपना प्रतिनिधित्व मेल द्वारा asumc@bseh.org.in पर भेज सकते हैं। छात्र व्हाट्सएप के माध्यम से 8816840349 पर भी भेज सकते हैं। प्रतिनिधित्व 27 मई तक बोर्ड तक पहुंचना चाहिए।
छात्र मामले में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0166-4254604 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X