फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Have you increased your skills when you are jobless in covid

कोविड में जॉबलेस रहने पर क्या आपने अपनी स्किल्स बढ़ाई हैं?

Tue, 29 Dec 2020 12:39 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 29 Dec 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Have you increased your skills when you are jobless in covid
जॉब्स - फोटो : Social Media

जॉब मार्केट में आम धारणा है कि छह महीनों से बेरोजगारी का सामना कर रहे उम्मीदवारों के लिए नई जॉब ढूंढना दूसरों के मुकाबले अधिक मुश्किल होता है। करियर कोच जेटी ओडॉनेल मानते हैं कि पिछले एक वर्ष में पैन्डेमिक के कारण कहीं अधिक लोगों को जॉब्स से हाथ धोना पड़ा है और अब उन्हें जॉब्स ढूंढने में कठिनाई होनी स्वाभाविक है, क्याेंकि रिक्रूटर्स उन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं जो इस दौरान जॉब्स में बने रहने में कामयाब रहे। ऐसे में ओडॉनेल यहां ऐसे तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर बेरोजगार उम्मीदवार अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन

जानकारी दें अपनी प्रोफेशनल ग्रोथ की : 
जॉब जाने के बाद मार्केट में रेलेवेंट बने रहना चाहते हैं तो आपको खुद से कुछ सवाल पूछने चाहिए जैसे क्या बेरोजगारी के इस समय में आपने स्किल्स बढ़ाईं, क्या आपने कोई पार्ट टाइम जॉब की और सबसे महत्वपूर्ण यह कि आपने इस परिस्थिति से निकलने का कितना प्रयास किया। दरअसल, हायरिंग मैनेजर्स जानना चाहेंगे कि आपने खुद को उनके लिए वैल्यूएबल बनाने की कितनी कोशिश की। याद रखें, एम्प्लॉयर्स उन्हें हायर करना चाहते हैं, जो सुपर हीरोज हों यानी जिन्होंने मुश्किलाें को पार कर सफलता की राह ढूंढी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जॉब सर्च को बनाएं स्ट्रैटजिक : 
जॉब सीकर्स के लंबे समय तक बेरोजगार रहने के पीछे एक कारण यह होता है कि वे कोई ऑर्गेनाइज्ड स्ट्रैटजी नहीं अपनाते। कई कैंडिडेट्स हर वेकैंसी के लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन इससे सफलता के अवसर न के बराबर हो जाते हैं। इसलिए आपको 10 से 20 ऐसी कंपनीज की सूची बनानी चाहिए, जिनके लिए आप काम करना चाहते हों। इसके बाद अपने प्रोफेशनल नेटवर्क की सहायता से इनके वर्तमान या भूतपूर्व एम्प्लॉइज से जुड़ने के प्रयास करें। इस मुश्किल समय को देखते हुए आपका नेटवर्क जरूर आपकी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed