Haryana NMMSS 2023: एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Haryana NMMSS 2023: हरियाणा एनएमएमएसएस 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana NMMSS 2023 Admit Card Out: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने आज यानी 09 नवंबर, 2023 को हरियाणा एनएमएमएसएस 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Haryana NMMSS 2023 परीक्षा विवरण
हरियाणा एनएमएमएसएस 2023 प्रवेश परीक्षा एससीईआरटी, हरियाणा द्वारा 19 नवंबर, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हरियाणा एनएमएमएसएस परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण और शैक्षिक क्षमता परीक्षण से प्रश्न शामिल होंगे।
Haryana NMMSS 2023 ऐसे करें डाउनलोड
-
बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
-
हरियाणा एनएमएमएसएस 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X