Haryana CET Exam: सीईटी परीक्षा को लेकर झूठी खबरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, आयोग ने दी सख्त चेतावनी
Haryana CET Exam: हरियाणा सीईटी परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी खबरों पर आयोग ने नाराजगी जताई है। आयोग ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी है कि परीक्षा रद्द होने या नॉर्मलाइजेशन को लेकर वायरल हो रही खबरें पूरी तरह गलत हैं।
विस्तार
Haryana CET Exam: संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर कई भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। इनमें परीक्षा रद्द होने और नॉर्मलाइजेशन को लेकर झूठे दावे किए जा रहे हैं। आयोग ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी है।
आयोग की सख्त चेतावनी
आयोग ने साफ किया है कि ऐसी झूठी खबरें फैलाना कानूनन अपराध है। सोशल मीडिया या यूट्यूब पर गलत जानकारी शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने सभी को सलाह दी है कि केवल ऑफिशियल वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।
आयोग ने आम लोगों, विद्यार्थियों और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। अफवाह फैलाने से न सिर्फ छात्रों में भ्रम होता है, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया पर भी असर पड़ता है।
इस दिन हुई परीक्षा
सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित हुई। पहले सत्र का एग्जाम सुबह 10 बजे से 11:45 तक संपन्न हुआ। दूसरे सत्र का एग्जाम सवा तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुआ।
परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है। आयोग ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 2 अगस्त रात 11:59 बजे तक का समय दिया है।
हरियाणा CET ग्रुप-C परीक्षा में इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 13 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा चार पालियों में आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X