फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana BSEH 10th 12th Compartment Exam 2024 registration date extended; Apply now till September 18

HBSE Compartment Exam: हरियाणा बोर्ड पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा बढ़ी, 18 सितंबर तक करें आवेदन

Tue, 10 Sep 2024 07:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 07:14 PM IST
सार

Haryana Board Compartment Exam 2024: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र नीचे बताई तिथि तक 
 

विज्ञापन
Haryana BSEH 10th 12th Compartment Exam 2024 registration date extended; Apply now till September 18
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

HBSE: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट, पूर्ण और आंशिक अंक सुधार के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org. पर जाकर माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में अपने अंकों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2024 है। 

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर 2024 के लिए आयोजित कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा (कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त पास, अतिरिक्त विषय, आंशिक और पूर्ण विषय अंक सुधार परीक्षा) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 1000 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा, जो अभ्यर्थी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी फरवरी/मार्च 2024 और जुलाई 2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन अनिवार्य विषयों में से किसी एक में अनुत्तीर्ण हैं, वे भी बढ़ी हुई अंतिम तिथि तक कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त योग्य श्रेणी के तहत अपना पिछला रोल नंबर दर्ज करना होगा। पंजीकरण शुल्क माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक के लिए प्रति छात्र 900 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड नोट कर लें, जो उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी भेजे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी कठिनाई के लिए, सभी उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 और ई-मेल assec@bseh.org.in और assrs@bseh.org.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं । अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Haryana Board Compartment 2024: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार यह हो जाए तो आवेदन पत्र भरें।
  • विलंब शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed