फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Board Result 2025: HBSE 10th-12th Result Date to Be Announced Soon, How to Download Marksheet Online

Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की तारीख का एलान जल्द, ऐसे कर सकेंगे अपनी मार्कशीट डाउनलोड

Mon, 12 May 2025 07:21 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 12 May 2025 07:21 AM IST
सार

HBSE 10th-12th Result: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
Haryana Board Result 2025: HBSE 10th-12th Result Date to Be Announced Soon, How to Download Marksheet Online
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा - फोटो : संवाद

विस्तार

Haryana Board 10th 12th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं इस समय रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षाएं?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1434 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

विज्ञापन

पिछले साल हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट कैसा था?

पिछले साल हरियाणा बोर्ड (HBSE) कक्षा 10वीं में कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा था, जिसमें लड़कियों ने 96.32% पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% दर्ज किया गया था। कक्षा 12वीं में ओवरऑल पास प्रतिशत 85.31% रहा। इस बार लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा। 

इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।

HBSE Result 2025: ऐसे देख सकेंगे परिणाम

हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "12वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed