HBSE Exam Dates Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि घोषित, 14 तक आवेदन का मौका
HBSE 10th-12th Compartment Exam 2022: हरियाणा बोर्ड ने संबंधित डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन का विशेष मौका दिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आगे बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEH 10th-12th Compartment Exam Date Sheet 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की ओर से हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 की तारीख की घोषणा कर दी गई है। एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं और ओपन स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा एक ही दिन, यानी 28 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।
हरियाणा बोर्ड ने इससे संबंधित डेट शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर प्रकाशित कर दी है। साथ ही एचबीएसई (HBSE) की ओर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का विशेष मौका फिर से दिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आगे बढ़ा दी गई है।
HBSE 10th-12th Compartment Examदो पालियों में होगी 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा
एचबीएसई की डेट शीट के अनुसार, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और ओपन स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई-2022 थ्योरी पेपर के लिए एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी।
वहीं, माध्यमिक यानी कक्षा 10वीं और ओपन स्कूल के छात्रों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंपार्टमेंट यानी अंक सुधार परीक्षा जुलाई-2022 आयोजित की जाएगी।
जबकि सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 12वीं और ओपन स्कूल के छात्रों के लिए परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से एचबीएसई पूरक परीक्षा 2022 के विस्तृत कार्यक्रम एवं तिथियों की जांच कर सकते हैं।
HBSE Compartment Exam लेट फीस के साथ 14 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
इससे पहले आठ जुलाई, 2022 को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह और हरियाणा बोर्ड एचबीएसई के सचिव कृष्ण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि माध्यमिक यानी कक्षा 10वीं और वरिष्ठ माध्यमिक यानी कक्षा 12वीं की पूरक अर्थात कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई- 2022 में आवेदन हेतु उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 10 जुलाई से आगे बढ़ा दी गई है।
उम्मीदवार जो हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट- bseh.org.in के माध्यम से 14 जुलाई, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X