{"_id":"60597f788ebc3ec89761f2d1","slug":"haryana-board-class-9-and-11-exams-2021-timing-revised-check-revised-date-sheet-and-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन: जानिए कब और कितने बजे से होंगी 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन: जानिए कब और कितने बजे से होंगी 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं
Tue, 23 Mar 2021 11:33 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) 26 मार्च से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन करेगा। परीक्षाओं के समय में संशोधन किया गया है। पहले ये परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक तय की गई थी। लेकिन अब परीक्षाएं सुबह 10 बजे से लेकर 12:30 बजे तक होंगी। बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर जगबीर सिंह का कहना है कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 10 से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूल 31 मार्च तक रहेंगे बंद
विज्ञापन
नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की संशोधित डेटशीट भी जारी की गई है। 9वीं और 11वीं की संशोधित डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट bseh.or.in पर जारी की गई है। नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी और 17 अप्रैल को खत्म होंगी। वहीं, ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होंगी और 23 अप्रैल तक चलेंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की संशोधित डेटशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JNU Admission 2021: जेएनयू में 2021 से केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा से दाखिले
नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के हिसाब से किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान फेस मास्क पहनना होगा और एक पारदर्शी बोतल में सैनिटाइजर लाना होगा। परीक्षाओं के दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X