फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana BJP promises monthly Rs 2,100 for women, scooters for female students in manifesto; Details here

Haryana: मेधावी छात्राओं को स्कूटर, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी; हरियाणा बीजेपी ने युवाओं से किए ये चुनावी वादे

Thu, 19 Sep 2024 09:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 09:36 PM IST
सार

Haryana Election 2024: हरियाणा में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें युवाओं से कई वादे किए गए हैं। घोषणापत्र के 20 मुख्य बिंदुओं में से, भाजपा ने अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को स्कूटर देने का वादा भी किया। 
 

विज्ञापन
Haryana BJP promises monthly Rs 2,100 for women, scooters for female students in manifesto; Details here
हरियाणा में भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। - फोटो : एएनआई

विस्तार

BJP Manifesto 2024: हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद में भाजपा ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता, दो लाख सरकारी नौकरियां, ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए स्कूटर और अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की गारंटी का वादा किया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा में 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होगा और 8 अक्तूबर को वोटों की गिनती होगी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एमएल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और पार्टी की चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रमुख ओपी धनखड़ की मौजूदगी में 'संकल्प पत्र' जारी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को स्कूटर का वादा

अल्पकालिक सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रहे नड्डा ने कहा कि हरियाणा से आने वाले हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी दी जाएगी। घोषणापत्र के 20 मुख्य बिंदुओं में से, भाजपा ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सभी महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह और अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को स्कूटर देने का वादा किया। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि युवाओं को बिना 'खर्ची-पर्ची' के दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

युवा रोजगार योजना 

घोषणापत्र में कहा गया है कि वे सभी युवा जो कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करते हैं, लेकिन एक साल के भीतर नौकरी नहीं पा पाते हैं, उन्हें अगले दो साल तक सक्षम युवा योजना के तहत 100 घंटे काम के बदले 9,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

आरक्षित वर्ग के छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति

राज्य सरकार के कार्यालयों में मासिक धर्म स्वास्थ्य नीति लागू की जाएगी, जिसके तहत महिला कर्मचारियों को महीने में अपनी पसंद के दिन छुट्टी दी जाएगी। भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि देश के किसी भी सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में ओबीसी और एससी समुदायों से संबंधित हरियाणा के छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति दी जाएगी।

प्रशिक्षुता के अवसर

इसके अलावा, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहर स्थापित करने का वादा किया गया है। साथ ही, हर शहर में स्थानीय युवाओं को 50,000 नौकरियां देने के लिए उद्योगपतियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के माध्यम से 5 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर और मासिक वजीफा देने का भी वादा किया है।

घोषणापत्र के अनुसार, पार्टी पिछड़े वर्गों (36 बिरादरी) के लिए कल्याण बोर्ड स्थापित करेगी, जबकि ओलंपिक खेलों के लिए हर जिले में खेल नर्सरी बनाई जाएगी।

कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना

भाजपा ने इंजीनियरिंग और विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली महिलाओं को एक लाख रुपये देने के लिए कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का वादा किया। पार्टी ने राज्य पुलिस बल में महिला कर्मियों की संख्या 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का भी वादा किया।

शहीदों के बच्चों को छात्रवृत्ति का वादा

शहीद सैनिकों के प्रत्येक बच्चे को कक्षा 6 से 12 तक 60,000 रुपये, स्नातक स्तर तक 72,000 रुपये और स्नातकोत्तर स्तर तक 96,000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed