फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Harvard University: Trump’s Son Barron Did Not Apply for Admission, Says Spokesperson

Harvard University: ट्रंप के बेटे बैरन ने दाखिले के लिए नहीं किया था हार्वर्ड में आवेदन, प्रवक्ता ने दी सफाई

Thu, 29 May 2025 09:55 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 29 May 2025 09:55 AM IST
सार

Trump Son Harvard Admission: मेलानिया ट्रंप के प्रवक्ता ने साफ किया है कि बैरन ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Harvard University: Trump’s Son Barron Did Not Apply for Admission, Says Spokesperson
ट्रंप के बेटे बैरन ने दाखिले के लिए नहीं किया था हार्वर्ड में आवेदन - फोटो : हार्वर्ड विश्वविद्यालय/पीटीआई

विस्तार

Trump Son Harvard Admission: हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा गर्म थी कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से नाराज हैं क्योंकि उनके बेटे बैरन ट्रंप को वहां एडमिशन नहीं मिला। लेकिन अब इस पर पूरी तरह विराम लग गया है। मेलानिया ट्रंप के प्रवक्ता निकोलस क्लेमेंस ने स्पष्ट किया कि बैरन ने कभी हार्वर्ड में आवेदन ही नहीं किया था।

विज्ञापन


निकोलस क्लेमेंस ने कहा कि बैरन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कभी एडमिशन के लिए आवेदन नहीं किया था। यह दावा कि उन्होंने या उनके किसी प्रतिनिधि ने ऐसा किया, पूरी तरह से झूठा है।

विज्ञापन

बैरन की पढ़ाई कहां चल रही है?

19 वर्षीय बैरन ट्रंप फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) के बिजनेस स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। बैरन ने पिछले साल मई में पाम बीच में ऑक्सब्रिज अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और वर्तमान में ट्रम्प टॉवर में रहते हुए न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को अंतरराष्ट्रीय छात्रों को एडमिट करने से रोकने की कोशिश की थी। हालांकि, उस फैसले पर एक संघीय न्यायाधीश ने रोक लगा दी है और मामला अब कानूनी प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाहें

कुछ यूजर्स ने दावा किया था कि ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ वित्तीय सहायता में कटौती करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि वहां से उनके बेटे को एडमिशन नहीं मिला। हालांकि, मेलानिया ट्रंप के प्रवक्ता की ओर से आई इस आधिकारिक सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ऐसा कोई आवेदन किया ही नहीं गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed