{"_id":"5cf9f0f3bdec22074363a59b","slug":"gujarat-university-merit-list-available-on-webite-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट की जारी, यहां है सीधा लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गुजरात विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट की जारी, यहां है सीधा लिंक
Fri, 07 Jun 2019 10:38 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Gujarat University 2019: गुजरात विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न प्रोग्राम्स के लिए मेरिट सूची जारी की है। B.Com, B.Sc, BCA, [M.Sc (CA & IT)], MBA इंटीग्रेटेड, M.Sc इंटीग्रेटेड एक्चुरियल साइंसेज, डेटा एससी और AI & ML प्रोग्राम्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अनंतिम मेरिट लिस्ट देख सकते हैं या नीचे दिए लिंक की भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट के लिए उम्मीदवार के पास पंजीकरण संख्या, पिन नंबर, क्रम संख्या और योग्यता सूची लिंक पर दिए गए सुरक्षा पिन की जानकारी होनी जरूरी है। गुजरात विश्वविद्यालय ने मेरिट सूची में न केवल नामों की जानकारी दी है बल्कि क्वालिफाई स्टेटस और अंकों की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
ऐसे देखें मेरिट लिस्ट-
चरण 1: सबसे पहले गुजरात विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट gujaratuniversity.ac.in पर जाएं।
चरण 2: उसेक बाद eform.gujaratuniversity.ac.in पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आपके सामने एक लिंक खुलेगा, जहां आपको सारे प्रोग्राम्स के नाम दिखेंगे।
चरण 4: अपने कोर्स का चयन करें और पंजीकरण संख्या, पिन नंबर, क्रम संख्या आदि की जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: गुजरात विश्वविद्यालय मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी। भविष्य के लिए मेरिट सूची डाउनलोड करें।
उम्मीदवार मेरिट लिस्ट देखनें के लिए यहां दिए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं...
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X