फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat NEET PG Counselling 2023 Registration Date End Today Know How Apply on medadmgujarat.org

Gujarat NEET PG: गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग में पंजीयन का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन

Fri, 07 Jul 2023 11:01 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:01 AM IST
सार

Gujarat NEET PG Counselling 2023: यह काउंसलिंग गुजरात मेडिकल कॉलेजों में पाठ्यक्रम MD/ MS/ CPS/ MDS और PG Diploma कोर्सेज में प्रवेश के लिए है। उम्मीदवार गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org पर पंजीयन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Gujarat NEET PG Counselling 2023 Registration Date End Today Know How Apply on medadmgujarat.org
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Gujarat NEET PG Counselling 2023: गुजरात की व्यावसायिक स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (एसीपीपीजीएमईसी) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG) काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण सात जुलाई, 2023 को समाप्त कर देगी। 

विज्ञापन

यह काउंसलिंग गुजरात मेडिकल कॉलेजों में पाठ्यक्रम MD/ MS/ CPS/ MDS और PG Diploma कोर्सेज में प्रवेश के लिए है। उम्मीदवार गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org पर पंजीयन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Gujarat NEET PG Counselling 2023: महत्वपूर्ण विवरण

इससे पहले आखिरी तारीख 30 जून, 2023 थी। जिसे व्यावसायिक स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (एसीपीपीजीएमईसी) ने स्नातकोत्तर (NEET PG) काउंसलिंग 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा 7 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी है। गुजरात नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2023 है। उम्मीदवार शाम पांच बजे तक आवेदन पंजीयन कर सकते हैं। 

 

Gujarat NEET PG 2023: समय-सीमा का रखना होगा ध्यान

प्रवेश समिति ने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी कि अभ्यर्थी सात जुलाई को दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पिन खरीद सकेंगे और शाम 5 बजे तक पंजीकरण पूरा कर सकेंगे और 8 जुलाई, 2023 को दोपहर तक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को 3,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क और 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करके ऑनलाइन पिन खरीदना होगा। पंजीकरण के बाद एनआरआई उम्मीदवारों को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से 25,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

विज्ञापन

Gujarat NEET PG Counselling 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पिन नंबर की खरीदारी : सात जुलाई, 2023, दोपहर दो बजे तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करना : सात जुलाई, 2023, शाम पांच बजे तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन : आठ जुलाई, 2023, दोपहर एक बजे तक  

Gujarat NEET PG Counselling 2023: आवेदन कैसे करें?

गुजरात नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    गुजरात ACPPGMEC की आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org पर लॉग ऑन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर पीजी मेडिकल/डेंटल एडमिशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    शुल्क का भुगतान करने के बाद एक पिन खरीदें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब नया उम्मीदवार पंजीकरण चुनें और अपना पंजीकरण करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed