फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat board released Supplementary mark sheets for classes 10 12 check at gseb.org

GSEB Supplementary Result 2023: 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 02 Aug 2023 06:32 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 02 Aug 2023 06:32 PM IST
सार

GSEB Supplementary Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (GSHSEB) गांधीनगर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जीएसईबी पूरक परीक्षा 2023 की मार्कशीट जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Gujarat board released Supplementary mark sheets for classes 10 12 check at gseb.org
result - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

GSEB Supplementary Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (GSHSEB) गांधीनगर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की जीएसईबी पूरक परीक्षा 2023 की मार्कशीट जारी कर दी है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं विज्ञान और सामान्य स्ट्रीम के लिए जीएसईबी पूरक मार्कशीट जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं और सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

विज्ञापन

राज्य के सभी स्कूलों के कक्षा 10वीं 12वीं के प्राचार्यों को अपने स्कूल के परिणाम जिसमें मार्कशीट, प्रमाण पत्र और एसआर शामिल हैं, डीईओ द्वारा तय किए गए समय और स्थान के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त करना होगा। डीईओ ने सभी स्कूलों को 04 अगस्त से छात्रों को मार्कशीट वितरित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड ने पहले कक्षा 10वीं 12वीं पूरक परीक्षा परिणाम 2023 पुनर्मूल्यांकन आवेदन तिथियों की भी घोषणा की थी। जो छात्र पूरक परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने 28 जुलाई को कक्षा 10वीं के पूरक परिणाम और 25 जुलाई को कक्षा 12वीं के पूरक परिणाम की घोषणा की थी। जीएसईबी एसएससी पूरक परीक्षा 10 जुलाई से 14 जुलाई, 2023 तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed